नोकिया की मदद से आइडिया 3 सर्किलों में देगी 4जी सेवा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 17:09 IST
प्रमुख दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर ने केरल, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में 4जी सेवा के लिए तकनीक देने के लिए नोकिया का चुनाव किया है। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है, "नोकिया के सिंगल रैन (रेडियो एक्सेस नेटवर्क) साइट समाधान के साथ आइडिया सेल्युलर अपने निवेश का सर्वाधिक दोहन कर सकेगी और ग्राहकों को अधिक रफ्तार तथा बेहतर स्मार्टफोन प्रदर्शन के साथ बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैंड अनुभव प्रदान कर सकेगी।"

आइडिया सेल्युलर के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया ने कहा, "हम ऐसा समाधान खोज रहे थे, जो एक ही प्लेटफार्म पर एक साथ कई रेडियो प्रौद्योगिकी को सपोर्ट कर सके। हमने यह नोकिया के सिंगल रैन समाधान में पाया। 4जी एलटीई सेवा पेश करने के साथ ही नोकिया के साथ हमारी शानदार साझेदारी अब एक नए युग में प्रवेश कर गई है।"
Advertisement

समझौते के मुताबिक, आइडिया सेल्युलर नोकिया की सिंगल रैन प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी, जो एक ही प्लेटफार्म पर एक साथ 2जी, 3जी और 4जी सेवा का संचालन कर सकती है।

नोकिया के भारतीय बाजार प्रमुख संदीप गिरोत्रा ने कहा, "2जी, 3जी और 4जी में आइडिया सेल्युलर के पसंदीदा प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में हम उन्हें बेहतर नेटवर्क गुणवत्ता के लिए नवीन प्रौद्योगिकी और क्षमता देकर लगातार सहयोग करते रहेंगे। 4जी एलटीई नेटवर्क का प्रसार करने में नोकिया की वैश्विक विशेषज्ञता आइडिया को इन सर्किलों में बेहतर ग्राहक अनुभव देने में मदद करेगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, Idea, Idea Cellular, LTE, Nokia, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.