• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, फीचर फोन स्मार्टफोन के बीच बनेगा ब्रिज, जानें फीचर्स

HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, फीचर फोन स्मार्टफोन के बीच बनेगा ब्रिज, जानें फीचर्स

HMD ने भारतीय बाजार में अपना पहला पहल हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G लॉन्च कर दिया है।

HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, फीचर फोन स्मार्टफोन के बीच बनेगा ब्रिज, जानें फीचर्स

Photo Credit: HMD

HMD Touch 4G में 2 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • HMD Touch 4G में 3.2 इंच की QVGA टच डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Touch 4G में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • HMD Touch 4G में Unisoc T127 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

HMD ने भारतीय बाजार में अपना पहला पहल हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फोन और स्मार्टफोन के बीच एक ब्रिज का काम करेगा। इस फोन में 3.2 इंच की क्यूवीजीए टचस्क्रीन के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में 64 एमबी रैम और 128 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन आरटीओएस टच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।  यहां हम आपको HMD Touch 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD Touch 4G Price

कीमत की बात करें तो HMD Touch 4G की कीमत 3,999 रुपये है। यह फोन सियान और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री HMD की आधिकारिक साइट के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होने की उम्मीद है।

HMD Touch 4G Features, Specifications

HMD Touch 4G में 3.2 इंच की QVGA टच डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc T127 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन RTOS टच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 1950mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 30 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 102.3 मिमी, चौड़ाई 61.85 मिमी, मोटाई 10.85 मिमी और वजन 100 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में एफएम रेडियो (वायर्ड/वायरलेस) और MP3 प्लेयर्स शामिल है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G LTE CAT4, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, Beidou, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के छिपे हुए क्रिप्टो नेटवर्क्स को निशाना बना रहा अमेरिका
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
  3. Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों ने दे दिया जवाब
  5. iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
  6. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  7. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  8. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  9. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  10. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »