• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • आइडिया ने भी पेश किए मुफ्त कॉल और ज़्यादा डेटा वाले प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान

आइडिया ने भी पेश किए मुफ्त कॉल और ज़्यादा डेटा वाले प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान

आइडिया ने भी पेश किए मुफ्त कॉल और ज़्यादा डेटा वाले प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान
ख़ास बातें
  • 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करने पर आइडिया 3 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा देगी
  • प्रीपेड ग्राहक 348 रुपये के प्लान में 1 जीबी डेटा पाएंगे
  • आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी नए प्लान पेश किए गए हैं
विज्ञापन
मुफ्त वॉयसकॉल और ज़्यादा डेटा की जंग में पिछड़ने के बाद आइडिया ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए प्लान पेश किए हैं। ये ऑफर चुनिंदा प्लान के लिए हैं। अगर आप नए 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करते हैं तो कंपनी 3 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा देगी।

आइडिया ने एक बयान में कहा, "वैसे तो सभी आइडिया ग्राहकों को इस प्लान में मुफ्त डेटा मिलेगा। लेकिन 4जी हैंडसेट वाले ग्राहकों को इन नए प्लान में और ज़्यादा डेटा दिया जाएगा।"

(पढ़ें: अनलिमिटेड वॉयस कॉल और ज़्यादा डेटा वाले पोस्टपेड प्लान जो हैं आपके लिए)

ऑफर के तहत, 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले मौज़ूदा प्रीपेड ग्राहक 348 रुपये के प्लान में 1 जीबी डेटा पाएंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

नए 4जी हैंडसेट के साथ इस रीचार्ज पैक को इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है और 365 दिनों में सर्वाधिक 13 बार रीचार्ज कराना संभव होगा।

वहीं, आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी नए प्लान पेश किए गए हैं।इन्हें अल्टीमेट प्लान के नाम से जाना जाएगा। 499 रुपये के मासिक प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल और 4जी हैंडसेट के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा।

वहीं, जिन यूज़र के पास 4जी हैंडसेट नहीं है। उन्हें कॉलिंग सुविधा के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 999 रुपये का मासिक प्लान भी है। इसमें ग्राहकों के पास 499 रुपये वाले प्लान की सुविधा तो होगी ही, इसके अतिरिक्त रोमिंग में भी मुफ्त कॉलिंग और 4जी हैंडसेट के लिए 8 जीबी डेटा व अन्य हैंडसेट के लिए 5 जीबी डेटा मिलेगा।

आइडिया ने कहा, "सभी नए और मौज़ूदा ग्राहकों को 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करने पर कंपनी इन रेंटल प्लान में अतिरिक्त 3 जीबी डेटा देगी। यह सुविधा 31 दिसंबर 2017 तक उपलब्ध होगी।"  अतिरिक्त डेटा मिलने के बाद नए 4जी हैंडसेट वाले ग्राहक 499 और 999 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 6 जीबी और 11 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे।

ग्राहकों को 3जी या 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा, यह सर्किल और हैंडसेट पर निर्भर होगा। वहीं, जिन सर्किल में आइडिया 3जी रोमिंग समझौते के तहत काम करती है, वहां 2जी डेटा मिलेगा। इन इलाकों में साल के अंत तक आइडिया 4जी सेवाएं लॉन्च किए जाने की संभावना है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Postpaid Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »