Idea की 4जी सेवा अब यहां भी, मुफ्त में पा सकते हैं 30 जीबी डेटा!

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च की है...

Idea की 4जी सेवा अब यहां भी, मुफ्त में पा सकते हैं 30 जीबी डेटा!

Idea की 4जी सेवा

ख़ास बातें
  • Idea लाई 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा
  • अब Idea की कुल 15 सर्कल में वीओएलटीई सेवा शुरू
  • मार्च में Idea ने अपने कर्मचारियों पर वीओएलटीई सेवा टेस्ट की थी
विज्ञापन
निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च की है। अब से मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, यूपी ईस्ट, बिहार-झारखण्ड और राजस्थान में आइडिया की 4जी वीओएलटीई सेवा काम करेगी। विस्तार के बाद अब Idea की कुल 15 सर्कल में वीओएलटीई सेवा शुरू हो गई है। इससे पहले Idea ने महाराष्ट्र एवं गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वीओएलटीई सेवा का जाल बिछाया था। इसी साल मार्च में Idea ने अपने कर्मचारियों पर यह सेवा टेस्ट की थी।

नई जानकारी यह है कि Idea के सब्सक्राइबर को वीओएलटीई चुनने पर 30 जीबी डेटा दिया जाएगा। ध्यान रहे, 20 जीबी डेटा, उन शुरुआती सर्कल से ज्यादा है, जहां कंपनी ने 10 जीबी डेटा देना शुरू किया था। सब्सक्राइबर को पहले 10 जीबी डेटा पहली वीओएलटीई कॉल करते ही मिल जाएगा। जबकि, अतिरिक्त 10 जीबी डेटा 4  हफ्ते बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। बचा हुआ 10 जीबी डेटा 8 हफ्ते बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। बता दें कि Idea  का दावा है कि जैसे ही यूज़र 4जी नेटवर्क के दायरे से बाहर आएंगे, 3जी/2जी अपने आप एप्लाई हो जाएगा।

यह सिंगल रेडियो वॉयस कॉल कंटिन्युटी सेवा के माध्यम से संभव होगा। यहां ग्राहक की कॉल कनेक्टिविटी भी बाधित नहीं होगी। लेटेस्ट डेटा ऑफर पहले वीओएलटी कॉल किए जाने पर दिए जा रहे 10 जीबी डेटा के मुकाबले कहीं फायदेमंद हैं। ध्यान रहे, वीओएलटीई कॉल वर्तमान वॉयस टैरिफ प्लान की दर से चार्ज किए जाएंगे।

Idea के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने बताया, ''अब 15 विभिन्न बाज़ारों के Idea ग्राहक पहली वीओएलटीई कॉल के बाद ऑरिजनल 10 जीबी डेटा से ज्यादा फायदा पाएंगे।नेटवर्क में विस्तार के साथ हम यूज़र को उनके बजट में बेहतर वॉयस व डेटा प्लान देने की तरफ बढ़ रहे हैं।'' सब्सक्राइबर, बताए गए इन सर्कल में वीओएलटीई सेवा में अपग्रेड कर सकते हैं। इनके लिए यूज़र को 4जी हैंडसेट की ज़रूरत होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Idea VoLTE, Idea, VoLTE, 4G VoLTE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  4. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  5. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  6. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  7. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  8. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  9. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  10. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »