अनलिमिटेड वॉयस कॉल और ज़्यादा डेटा वाले पोस्टपेड प्लान जो हैं आपके लिए

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2017 18:33 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज में दो नए किफायती प्लान पेश
  • वोडाफोन ने अपने रेड प्लान में बदलाव किए हैं
  • रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान बहुत हद तक प्रीपेड प्लान जैसे हैं
अब तक अनिलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त डेटा वाले कई प्लान टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पेश किए जा चुके हैं। इनकी संख्या इतनी है कि आम ग्राहक पूरी तरह से असमंजस में पड़ जाए। मज़ेदार बात यह है कि ये प्लान प्रीपेड के साथ पोस्डपेड ग्राहकों के लिए भी पेश किए गए हैं। अगर आप पोस्टपेड सिम इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो ज़रूर जानना चाहेंगे कि कौन-कौन सी टेलीकॉम कंपनियों के पोस्टपेड प्लान आपके लिए बने हैं।

आइए एक नज़र इन पोस्टपेड प्लान पर डालते हैं...
Advertisement

एयरटेल के किफायती प्लान
एयरटेल ने अपनी 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज में दो नए किफायती पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज के दो नए प्लान 549 और 799 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में फ़र्क सिर्फ इंटरनेट डेटा का है, बाकी सुविधाएं एक जैसी हैं। 549 रुपये वाले प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल+एसटीडी), प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त, रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं और विंक म्यूज़िक-मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 3जी हैंडसेट यूज़र को 1 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपके पास 4जी स्मार्टफोन है तो 3 जीबी डेटा दिया जाएगा।
Advertisement

वहीं, 799 रुपये वाले प्लान में 3जी यूज़र को 3 जीबी डेटा और 4जी हैंडसेटहोने पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इससे पहले 1,119 रुपये से ऊपर की कीमत में 'माइप्लान इंफिनिटी' प्लान पेश किए थे। इन प्लान में आप रोमिंग में अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं, जबकि दोनों किफायती प्लान में इनकमिंग कॉल ही मुफ्त है।


Advertisement
वोडाफोन
एयरटेल के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए वोडाफोन ने अपने रेड प्लान में बदलाव किए हैं। वोडाफोन रेड प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं। पहले 499 रुपये के प्लान में हर महीने 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 700 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस मिलते थे। अब यही प्लान अनलिमिटेड एसटीडी और वॉयस कॉल के साथ आता है। ज्ञात हो कि पहले यह सुविधा 1,699 रुपये वाले वोडाफोन रेड प्लान में थी। 499 रुपये वाले में प्लान में 1 जीबी डेटा तो दिया ही जा रहा है, साथ में 4जी हैंडसेट होने की स्थिति में कंपनी 2 जीबी डेटा और देगी। यानी कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा पैक में 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
Advertisement

वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। 4जी हैंडसेट यूज़र को कुल 5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस पैक में भी 100 एसएमएस मुफ्त है।

रिलायंस जियो
रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान बहुत हद तक प्रीपेड प्लान जैसे हैं। इन प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्लान 4999 रुपये का है। 149 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 0.3 जीबी 4जी डेटा, 100 लोकल और नेशनल एसएमएस, रात को अनलिमिटेड 4जी डेटा और 0.7 जीबी वाई-फाई हॉटस्पॉट डेटा मिलेगा। 499 रुपये वाले प्लान में 4 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयसकॉल और एसएमएस मिलेगा। इसके बाद 999 रुपये वाले प्लान में यही सुविधाएं हैं, बस मुफ्त डेटा 10 जीबी है और हॉट-स्पॉट डेटा 20 जीबी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telecom, Postpaid Plan, Vodafone, Reliance Jio, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.