अनलिमिटेड फोन कॉल वाले प्रीपेड ऑफर, सबसे सस्ता और फायदेमंद कौन...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2017 13:03 IST
ख़ास बातें
  • आइडिया इस जंग में कूदने वाली आखिरी कंपनी रही
  • अनलिमिटेड कॉल के साथ इन पैक में आपको मोबाइल इंटरनेट डेटा भी मिलेगा
  • बिना बैलेंस और टॉकटाइम चिंता किए जी भर बातें करना हर किसी को पसंद है
इसमें कोई दोमत नहीं है कि मोबाइल पर बिना बैलेंस और टॉकटाइम चिंता किए जी भर बातें करना हर किसी को पसंद है। रिलायंस जियो ने ग्राहकों की इस नब्ज़ को पकड़ा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर के साथ टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा। इसके बाद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों के पास भी कोई विकल्प नहीं रह गया था। उन्होंने भी जियो के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए कुछ ऐसे ही ऑफर पेश किए।

अगर आप प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं और अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर से पूरी तरह से वाकिफ नहीं हैं तो नीचे दी गई जानकारियां आपके बेहद काम आएंगी। बता दें कि ये ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं। अनलिमिटेड कॉल के साथ इन पैक में आपको मोबाइल इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।
Advertisement

आइडिया
आइडिया इस जंग में कूदने वाली आखिरी कंपनी रही। उसने बताया है कि ये ऑफर मौज़ूदा और नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं। इस प्लान में हर यूज़र को सीमित डेटा तो मिलेगा ही, साथ में 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।
Advertisement
 
मौज़ूदा प्रीपेड 4जी हैंडसेट ग्राहक 348 रुपये के रीचार्ज पैक में 1 जीबी मुफ्त डेटा पाएंगे। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। नया 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अगर इस पैक को रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। और ग्राहक 365 दिनों में सर्वाधिक 13 बार रीचार्ज करा सकेंगे।

वोडाफोन
Advertisement
वोडाफोन अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर की बात करें तो प्रीपेड ग्राहकों अब 144-149 रुपये के पैक में वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल मिलेगा। जिन यूज़र के पास 4जी फोन है उन्हें 300 एमबी डेटा भी मिलेगा। हालांकि, अन्य फोन के लिए 50 मीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इन सबके अलावा रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।

दूसरा पैक 344 रुपये का है। यह अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ आता है। आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1 जीबी डेटा भी मिलेगा।
Advertisement

रिलायंस कम्युनिकेशन्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा प्लान
Advertisement
अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन्स कंपनी ने 149 रुपये अनलिमिटेड कॉल ऑफर पेश किया है। इस पैक को चुनने वाले ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। इसके साथ 300 एमबी डेटा भी मिलेगा।

एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा प्लान
एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पैक पेश किए हैं। इन पैक में बिना किसी रोक टोक के लोकल और एसटीडी कॉल करने की सुविधा है। इसके साथ इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।

145 रुपये के एयरटेल वॉयस कॉलिंग रीचार्ज पैक में ग्राहकों को एयरटेल नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। अगर आपके पास 4जी फोन है तो 300 एमबी डेटा भी दिया जाएगा। 4जी फोन नहीं होने की स्थिति में ग्राहकों को 50 एमबी डेटा मिलेगा।

345 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। एयरटेल 4जी ग्राहकों को 1 जीबी डेटा भी देगी। अन्य मोबाइल फोन के लिए 50 एमबी डेटा दिया जाएगा।

रिलायंस जियो
अगर आप रिलायंस जियो सिम इस्तेमाल करते हैं तो 31 मार्च 2017 तक कंपनी के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। हैप्पी न्यू ईयर पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड फोन कॉल और एसएमएस ऑफर मिलता है। जबकि डेटा लिमिट एक जीबी 4जी डेटा है। लेकिन इसके बाद ग्राहकों को 2जी स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। ऑफर खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता पैक 149 रुपये का है। यह अनलिमिटेड फोन कॉल की सुविधा के साथ आता है। रोमिंग में भी फोन कॉल करना और रिसीव करना मुफ्त होगा। इसके अलावा 300 एमबी 4जी डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिये 144 रुपये की नई योजना पेश की है। कि योजना छह महीने के लिये वैध है। इसके तहत एक महीने के लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित स्थानीय और एसटीडी कॉल की पेशकश की गयी है। साथ ही इसमें 300 एमबी डेटा भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Phone, Prepaid Offer, Talktime, Reliance Jio, Vodafone, Idea, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.