Google की मुफ्त वाई-फाई सेवा अब सिर्फ रेलवे स्टेशन पर नहीं...

फिलहाल वाई-फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत पुणे से हुई है लेकिन एक सूत्र ने गैजेट्स 360 को बताया कि गूगल देशभर की कई और स्मार्ट सिटी में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा लेकर आएगी। पुणे में गूगल के ये नए हॉटस्पॉट स्टेशन बगीचा, अस्पताल, पुलिस थाना जैसी सार्वजनिक जगहों पर स्थापिक किए गए हैं, जिससे शहर के लोगों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जनवरी 2018 17:15 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने बढ़ाया मुफ्त वाई-फाई की सेवा का दायरा
  • पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया गूगल स्टेशन
  • पुणेवासी उठा सकेंगे इन जगहों पर मुफ्त वाई-फाई का लाभ
देशभर के सैकड़ों रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा देने के बाद अब गूगल इंडिया ने अपना दायरा बढ़ाया है। बुधवार को गूगल ने पहली बार रेलवे स्टेशन से इतर महाराष्ट्र के पुणे शहर में अलग-अलग जगह पर 150 वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किए हैं। गूगल का यह कदम पुणे स्मार्ट सिटी डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका लाभ लगभग 30 लाख पुणेवासियों को मिलेगा। गूगल ने शहर को तेज़ वाई-फाई से जोड़ने के लिए मुंबई की कंपनी 'लार्सन ऐंड टूब्रो' के साथ साझेदारी की है।

फिलहाल वाई-फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत पुणे से हुई है लेकिन एक सूत्र ने गैजेट्स 360 को बताया कि गूगल देशभर की कई और स्मार्ट सिटी में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा लेकर आएगी। पुणे में गूगल के ये नए हॉटस्पॉट स्टेशन बगीचा, अस्पताल, पुलिस थाना जैसी सार्वजनिक जगहों पर स्थापिक किए गए हैं, जिससे शहर के लोगों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ मिल सके।

ये हॉटस्पॉट लोगों को गूगल की विभिन्न सेवाओं से जोड़ेंगे। इनकी मदद से यूजर सरकारी बस की ट्रैकिंग, डिजिटल ज्ञान और डिजिटल गवर्नेंस जैसी सेवाओं से सीधे जुड़ पाएंगे। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट निदेशक विनय गोयल ने बताया, ''गूगल स्टेशन स्थापित करने के पीछे हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को ज्यादा से ज्यादा जगहों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा देना है। देशभर में बन रहीं स्मार्ट सिटी में ये स्टेशन कनेक्टिविटी के मामले में बड़े साझेदार साबित होंगे।''  

इससे पहले रेलटेल वाई-फाई प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने रेलटेल कॉरपोरेशन के साथ रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई मुहैया करवाने के लिए साझेदारी की थी। इस प्रोजेक्ट के तहत गूगल करीब 77 लाख यूजर को 270 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की सेवा प्रदान कर रही है। कंपनी की योजना है कि अगले साल तक इन रेलवे स्टेशनों की संख्या को बढ़ाकर 400 तक किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google wifi, free wifi tips, free wifi, wifi, wifi in train
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.