Excitel ने दी Jio और Airtel को मात, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में हासिल की टॉप रैंकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, होम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में टॉप रैंकिंग हासिल की है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2023 16:41 IST
ख़ास बातें
  • OOKLA ने अप्रैल महीने का भारत की इंटरनेट स्पीड का डाटा रिलीज किया है।
  • Excitel ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में टॉप रैंकिंग हासिल की है।
  • Excitel ने बड़े शहरों में 200Mbps से ज्यादा की स्पीड प्रदान की है।

Excitel ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में टॉप रैंकिंग हासिल की है।

Photo Credit: Unsplash

OOKLA, इंटरनेट टेस्टिंग और वेरिफिकेशन की वेबसाइट ने अप्रैल महीने का भारत की इंटरनेट स्पीड का डाटा रिलीज किया है। इस रिपोर्ट में मोबाइल और फिक्सड ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड की डिटेल्स दी गई हैं। इस रिपोर्ट में दिल्ली, तेलंगाना, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और कानपुर-कर्नाटक जैसे बड़े शहरों का डाटा शामिल किया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी ने किस क्षेत्र में बाजी मारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, होम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में टॉप रैंकिंग हासिल की है। कंपनी ने बड़े शहरों में 200Mbps से ज्यादा की स्पीड प्रदान की है। इस मामले में Excitel ने पुराने प्लेयर्स जैसे कि Jio और Airtel को पीछे छोड़ दिया है। इन कंपनियों ने क्रमश: 140Mbps और 120Mbps की स्पीड प्रदान की है। जियो ने 400Mbps की स्पीड के साथ मोबाइल ब्रॉडबैंड मार्किट में टॉप रैंकिंग हासिल की है। वहीं, एयरटेल की अधिकतम स्पीड 250Mbps रही। 
Advertisement

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में Excitel, घर पर इंटरनेट सर्विस प्रदान करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी ने बड़े शहरों में 200Mbps से ज्यादा की स्पीड डिलीवर की है। इससे कंपनी पुराने मजबूत प्लेयर्स जैसे जियो और एयरटेल को पछाड़ते हुए आगे रही। इन दोनों कंपनियों ने क्रमश: अधिकतम 140 Mbps और 120 Mbps की स्पीड डिलीवर की।

अप्रैल के महीने में भारत ने औसत मोबाइल स्पीड के मामले में ग्लोबल रैंकिंग में 4 पायदान की बढ़त हासिल की है। यह मार्च में 64वें स्थान से बढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गया। इसी प्रकार भारत ने औसत निश्चित ब्रॉडबैंड स्पीड के लिए अपनी ग्लोबल रैंकिंग में सुधार दिखाया, जो मार्च में 84वें स्थान से अप्रैल में 83वें स्थान पर पहुंच गया है। टेक और इंटरनेट के मामले में भारत तेजी से बढ़त हासिल कर रहा है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Excitel, Jio, Airtel, OOKLA Report, Home Internet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.