आइडिया 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से

टेलीकॉम कंपनी आइडिया 1 मार्च से वीओएलटीई सेवा शुरू करने जा रही है। शुरुआती तौर पर यह सेवा जियो की तरह कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी।

आइडिया 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से
ख़ास बातें
  • आइडिया 1 मार्च से वीओएलटीई सेवा शुरू करने जा रही है
  • शुरुआती तौर पर यह सेवा जियो की तरह कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी
  • 18 अप्रैल तक सभी 20 4जी सर्कल में लागू हो जाएगी सेवा
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी आइडिया 1 मार्च से 4जी वीओएलटीई सेवा शुरू करने जा रही है। शुरुआती तौर पर यह सेवा जियो की तरह कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी। मार्च के पहले 15 दिन के भीतर आइडिया की वीओएलटीई सेवा 30 शहरों समेत 4 सर्कल में शुरू की जाएगी। कोच्चि, त्रिवेंद्रम, कालीकट, पुणे, नासिक, नागपुर, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और हैदराबाद इन शहरों में शामिल होंगे। आइडिया की 18 अप्रैल तक सभी 20 4जी सर्कल में वीओएलटीई सेवा लागू करने की योजना है। बता दें कि कर्मचारियों से इतर यह सेवा आम आइडिया यूज़र के लिए कब से शुरू होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जैसा कि हमने पहले बताया, शुरुआत में यह सेवा कंपनी के कर्मचारियों को दी जाएगी। कर्मचारी कंपनी द्वारा प्रदान की गई सेवा के ज़रिए आम कॉल की तुलना में एचडी कॉल क्वालिटी का अनुभव कर पाएंगे। इस सेवा के ज़रिए वॉयस कॉल के दौरान भी इंटरनेट सेवा का निर्बाध ढंग से लाभ उठाया जाना संभव होगा। 4जी नेटवर्क के दायरे से बाहर आने पर यूज़र अपने आप 3जी व 2जी पर शिफ्ट हो सकेंगे। इस सेवा के साथ ही आइडिया तमाम हैंडसेट निर्माताओं के साथ साझेधारी कर अपना वीओएलटीई बाज़ार बढ़ाएगी।

ज्ञात हो, 4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत कर रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियों को मात दी थी। जवाब में सालभर बाद एयरटेल ने अपनी 4जी वीओएलटीई सेवाओं की शुरुआत मुंबई से की। इसी साल जनवरी से वोडाफोन ने भी अपने सुपरनेट 4जी ग्राहकों को वॉयस ओवर एलटीई सेवा का लाभ देना शुरू किया था। आइडिया, वीओएलटीई सेवा उपलब्ध कराने वाली भारत की चौथी कंपनी होगी। आइडिया यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: idea, idea 4g, idea volte, idea 4g voice service

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »