D2h ने सस्ता किया SD और HD सेट-टॉप बॉक्स, जानें नई कीमत

कीमत घटने से पहले D2h का HD सेट-टॉप बॉक्स 1,699 रुपये में बिकता था और SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,599 रुपये थी। नई कीमत के साथ इन्हें 100 रुपये सस्ता किया गया है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 15:23 IST
ख़ास बातें
  • D2h का HD सेट-टॉप बॉक्स 1,599 रुपये में मिलेगा
  • डी2एच का SD सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में मिलेगा
  • डिश टीवी से सेट-टॉप बॉक्स की कीमत भी कुछ इतनी ही है।

एयरटेल का सेट-टॉप बॉक्स सबसे सस्ता

D2h ने अपने एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को घटा दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर्स उनकी सर्विस की ओर आकर्षित हो सकें। Dish TV के स्वामित्व वाली कंपनी ने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को 100 रुपये सस्ता कर दिया है। कंपनी के HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत अब 1,599 रुपये है और वहीं, SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत अब 1,499 रुपये होगी। आपको बता दें, डी2एच की यह कीमत डिश टीवी की कीमत से काफी मेल खाती है। डिश टीवी के HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,590 रुपये है, वहीं SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,490 रुपये है।

DreamDTH के मुताबिक, कीमत घटने से पहले D2h का HD सेट-टॉप बॉक्स 1,699 रुपये में बिकता था। अब इसे आप 100 रुपये कम यानी 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, SD सेट-टॉप बॉक्स की पहले कीमत 1,599 रुपये थी, जो कि अब 1,499 रुपये हो गई है। डी2एच और डिश टीवी के अलावा, Airtel Digital TV, Tata Sky, और Sun Direct भी DTH मार्केट के बड़े खिलाड़ी हैं। एयरटेल का सेट-टॉप बॉक्स सबसे सस्ता है, इसका एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,399 रुपये में उपलब्ध है, वहीं SD कनेक्शन के लिए आपको महज 1,100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। वहीं, टाटा स्काई अपना HD और SD दोनों ही सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में बेचता है। हालांकि, सन डायरेक्ट के HD कनेक्शन के लिए आपको 1,999 रुपये देने होते है, वहीं इसका SD कनेक्शन 1,799 रुपये में उपलब्ध है।

डी2एच नए सब्सक्राइबर्स के लिए 1,599 रुपये में Gold HD Combo Pack में एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान कर रहा है, जिसमें आपको 248 एचडी चैनल मिलेंगे। वहीं, SD कनेक्शन के लिए आपको 1,499 रुपये भुगतान करने होंगे, जिसमें आपको 229 चैनल्स के साथ एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इन सब के अलावा, पिछले महीने डी2एच ने अपने नेटवर्क कैपसिटी फीस (NCF) में बदलाव किया था। यह बदलाव भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के द्वारा जनवरी में संशोधित दिशानिर्देशों के आधार पर किया गया था। इस बदलाव में डी2एच को तीन अलग स्लैब मिले, जिसमें ऑपरेटर को 130 रुपये प्रति माह रीचार्ज पर ग्राहक को 200 SD चैनल देने होंगे। 150 रुपये में 201 से लेकर 220 तक SD चैनल्स देने होंगे। वहीं, जो यूज़र्स 220 से ज्यादा चैनल्स चुनते हैं, उन्हें 160 रुपये NCF भुगतान देना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , D2h, D2h HD Set Top Box, D2h SD Set Top Box
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.