Vodafone के इस प्रीपेड पैक में अब मिलेगा 235.2 जीबी डेटा

Vodafone India ने चुनिंदा यूज़र के लिए 458 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब इस प्रीपेड पैक में यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2.8 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा।

Vodafone के इस प्रीपेड पैक में अब मिलेगा 235.2 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • Vodafone के 458 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 2.8 जीबी डेटा
  • Vodafone के इस प्रीपेड पैक की वैलिडिटी 84 दिनों की है
  • Vodafone ने हाल ही में अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को भी अपग्रेड किया
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि वोडाफोन ने रिलायंस जियो को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। अब तक Jio के हर प्लान के जवाब में Airtel कुछ नया करने की कोशिश करती थी। लेकिन अब Vodafone अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स के सौगात लेकर आई है। खबर है कि Vodafone India ने चुनिंदा यूज़र के लिए 458 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब इस प्रीपेड पैक में यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2.8 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्रीपेड पैक को सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले पैक से चुनौती मिलती है। इस पैक में जियो यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है। Jio का एक 449 रुपये वाला पैक भी है जिसमें 91 दिनों के लिए हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है। दूसरी तरफ, Airtel के 448 रुपये वाले प्रीपेड पैक में यूज़र को 82 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता है।

याद रहे कि Vodafone ने हाल ही में अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया था। इसमें अब यूज़र को 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2.8 जीबी डेटा 3जी/ 4जी डेटा मिल रहा है। 199 रुपये वाला वोडाफोन का प्रीपेड पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। लेकिन इसकी भी एक सीमा है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन के 458 रुपये वाले पैक को अपग्रेड कर दिया गया है। फिलहाल, यह चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। इस पैक में अब इस्तेमाल के लिए हर दिन 2.8 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस पैक की वैधता पहले की तरह 84 दिनों की ही है। इस तरह से यूज़र कुल 235.2 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। कुछ सब्सक्राइबर को हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है ही।

गैजेट्स 360 निजी तौर पर इस अपग्रेड की पुष्टि नहीं कर सका है। हालांकि, वोडाफोन की वेबसाइट पर अब भी 458 रुपये वाला प्लान हर दिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस के साथ लिस्ट है। पैक की वैधता 84 दिनों की है। इस पैक में यूज़र को Vodafone Play live TV सर्विस भी दी जाती है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Vodafone ने अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2.8 जीबी डेटा मिलेगा। यह रीचार्ज पैक अभी चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा यह पैक उन सर्कल में ही उपलब्ध है जहां इस टेलीकॉम कंपनी की 4जी सेवाएं हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone India, Vodafone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »