Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान आपके सिम को रखेंगे एक्टिवेट, कीमत 111 रुपये से शुरू

Jio के पोर्टफोलियो में वैलिडिटी एक्सटेंडर के रूप में कोई खास पैक नहीं है। Jio के पास कई प्लान्स हैं, जो यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Vi के पास एक 111 रुपये का प्लान है, जो 99 रुपये का टॉकटॉइम देता है
  • Airtel का 111 रुपये का प्लान फुल टॉकटॉइम देता है
  • Jio के पास एक वैल्यू पैक आता है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

Jio के पास एक वैल्यू प्लान (Value Plan) भी है, जिसमें कम डेटा बेनिफिट के साथ ज्यादा वैलिडिटी मिलती है

पिछले कुछ समय से टेलीकॉम यूजर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज करने की है। यह उन यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशान करती है, जिसके पास दो कनेक्शन होते हैं, क्योंकि अकसर इन यूजर्स को एक नंबर केवल सेकंडरी कनेक्शन के रूप में रखना होता है, जिससे वे ज्यादा कॉल या मैसेज नहीं करते हैं। अब, क्योंकि इस समस्या से निदान नहीं पाया जा सकता, तो हम आपको यहां उस सस्ते प्लान्स की जानकारी देते हैं, जिनसे रिचार्ज करके आप अपने कनेक्शन को एक्टिव रख सकते हैं।

Jio के पोर्टफोलियो में वैलिडिटी एक्सटेंडर के रूप में कोई खास पैक नहीं है। Jio के पास कई प्लान्स हैं, जो यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करते हैं। सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्लान 209 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान आपको 1GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 मुफ्त SMS प्रति दिन मिलेंगे।

यदि आपको डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है, तो आप Jio के वैल्यू प्लान (Value Plan) से रिचार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 395 रुपये है। इसकी वैधता 84 दिनों है और इस दौरान आपको 6GB डेटा मिलेगा। वहीं, किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी दिया जा रहा है। साथ ही, इस प्लान के साथ कुल 1000 फ्री SMS मिलेंगे। इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Vi के पास एक 111 रुपये का प्लान है, जिसमें यूजर्स को 99 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके साथ यूजर्स को 200 MB डेटा भी दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 1 महीना है। इस प्लान में SMS की सुविधा नहीं मिलती है। यदि आपको SMS की सुविधा भी चाहिए और साथ ही डेटा की जरूरत भी है, तो आप 179 रुपये का रिचार्ज पैक ले सकते हैं, जो आपको 2GB डेटा के साथ 300 SMS भी देगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। 
Advertisement

Airtel के पास स्मार्ट रिचार्ज के रूप में 111 रुपये का प्लान है, जो 111 रुपये का टॉकटॉइम देता है। अन्य फायदे Vi प्लान के समान हैं, जैसे 200 MB डेटा और 1 महीने की वैलिडिटी। इस प्लान में फ्री SMS नहीं मिलते हैं, इसके बजाय आप 1 रुपये में लोकल और 1.5 रुपये में STD SMS भेज सकते हैं।
Advertisement

BSNL के पास एक 298 रुपये का प्लान है, जो 52 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें हर दिन 1GB डेटा मिलता है। साथ ही, हर दिन 100 SMS फ्री दिए जाएंगे। इसके साथ ही, BSNL के प्लान Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, vi, Airtel, Jio
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.