BSNL के इस रीचार्ज पैक में हर दिन मिलेगा 3.21 जीबी डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हर दिन 3.21 जीबी डेटा के साथ आने वाला 399 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2019 10:53 IST
ख़ास बातें
  • 3.21 जीबी की सीमा के बाद ग्राहकों को 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा
  • BSNL Prepaid रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है
  • इस BSNL रीचार्ज पैक की वैधता 74 दिनों की है

BSNL Rs. 399 Prepaid Plan की वैधता है 74 दिनों की

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हर दिन 3.21 जीबी डेटा के साथ आने वाला 399 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। 399 रुपये वाले प्रीपेड पैके से BSNL की कोशिश Reliance Jio के 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक को मात देने की है जिसमें जियो सब्सक्राइबर को 70 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। देखा जाए तो बीएसएनएल के नए रीचार्ज पैक में यूज़र को ज़्यादा डेटा मिलना तय है। लेकिन इसकी स्पीड में अंतर होगा। जियो सिर्फ 4जी नेटवर्क है, जबकि बीएसएनएल की सेवा सर्कल पर निर्भर है।

399 रुपये वाले BSNL रीचार्ज पैक को बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल और पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन के साथ आता है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 74 दिनों की है। इसका मतलब है कि ग्राहक को कुल 237.54 जीबी डेटा मिलेगा।

BSNL वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 3.21 जीबी डेटा मिलता है। आम तौर पर 1 जीबी डेटा की तुलना में यह 2.21 जीबी ज़्यादा है। अतिरिक्त फायदे पर गौर किया जाए तो 74 दिनों की वैधता वाले इस 399 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 237.54 जीबी डेटा दिया जाता है।

3.21 जीबी की सीमा के बाद ग्राहकों को 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा दिया जाएगा।

अतिरिक्त डेटा के अलावा 399 रुपये वाले BSNL रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। साथ में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। यह रीचार्ज पैक मुफ्त पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक ट्यून के साथ आता है।
Advertisement

बता दें कि बीएसएनएल के इस पैक के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दिल्ली और मुंबई में भी उपलब्ध है। यह बीएसएनएल के अन्य स्पेशल टैरिफ वाउचर से अलग है।

गौर करने वाली बात है कि 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक को बीते साल अगस्त महीने में बीएसएनएल के राखी ऑफर के तौर पर पेश किया गया था। अतिरिक्त 2.21 जीबी डेटा का फायदा 31 जनवरी तक मिलेगा। Telecom Talk ने सबसे पहले बीएसएनएल के इस रीचार्ज पैक की जानकारी दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 399 Recharge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.