BSNL जल्द शुरू करेगी 4G नेटवर्क, TCS करेगी इक्विपमेंट की सप्लाई

BSNL की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 4G इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए तेजी से 5G पर लाया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फील्ड ट्रायल के हिस्से के तौर पर टावर्स को लगाना शुरू किया है
  • BLNL की अगले कुछ महीनों में 4G के लिए तेजी से टावर लगाने की योजना है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही हैं

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का फोर्थ जेनरेशन (4G) नेटवर्क जल्द लॉन्च हो सकता है। केंद्र सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने इसके लिए बड़ी IT कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम को एक लाख साइट्स के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई के प्रपोजल को अनुमति दी है। 

पिछले महीने टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि BSNL ने फील्ड ट्रायल के हिस्से के तौर पर 200 टावर्स को लगाना शुरू कर दिया है। उनका कहना था कि अगले कुछ महीनों में 4G के लिए तेजी से टावर लगाने की योजना है। कंपनी के चेयरमैन, P K Purwar ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, "GoM ने एक लाख साइट्स के लिए नेटवर्क इक्विपेंट की खरीद को अनुमति दी है। कंपनी अगले कुछ दिनों में परचेज ऑर्डर जारी कर सकती है।" टाटा ग्रुप की कंपनी TCS इन साइट्स के लिए 4G इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर लगभग 24,500 करोड़ रुपये का है। इसमें लगभग 13,000 करोड़ रुपये के नेटवर्क इक्विपमेंट की खरीद शामिल है। 

BSNL की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 4G इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए तेजी से 5G पर लाया जा सकेगा। पिछले महीने टाटा ग्रुप की एक अन्य कंपनी Tejas Networks को BSNL से 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर BSNL के देश भर में IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए है। टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए वायरलेस नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली तेजस नेटवर्क्स के पास 75 से अधिक देशों में कस्टमर्स हैं। टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर के अलावा तेजस नेटवर्क्स डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के साथ भी बिजनेस करती है। BSNL से मिले कॉन्ट्रैक्ट के तहत, तेजस नेटवर्क्स अपने नेक्स्ट जेनरेशन एक्सेस एंड एग्रीगेशन राउटर्स की 'TJ1400' सीरीज के 13,000 से ज्यादा राउटर्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी। 

केंद्र सरकार ने BSNL के लिए 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने इस हाई-स्पीड नेटवर्क को बढ़ा रही हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.