बीएसएनएल इसी महीने करेगी जियो और वोडाफोन के साथ 2जी रोमिंग करार

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 9 मई 2016 09:59 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल इस महीने रिलायंस जियो तथा वोडाफोन के साथ 2जी रोमिंग करार करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी दो सर्किलों राजस्थान तथा महाराष्ट्र में स्पेक्ट्रम साझेदारी के लिये भारती एयरटेल के साथ बातचीत कर रही है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने विशेष बातचीत में कहा, ‘‘हमारी रिलायंस जियो तथा वोडाफोन के साथ 2जी अंतर सर्किल रोमिंग समझौते के लिये बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। मुझे विश्वास है कि उनके साथ समझौता इस महीने हो जाना चाहिए।’’ एक बार यह समझौता हो जाने के बाद बीएसएनएल के ग्राहकों की रिलायंस जियो तथा वोडाफोन के नेटवर्क पर भी पहुंच होगी।

मोबाइल बेस स्टेशनों के मामले में बीएसएनएल देश में दूसरे स्थान पर है। उसके बेस स्टेशनों की संख्या 1.14 लाख है और कंपनी 21,000 मोबाइल टावर और लगाने की प्रक्रिया में है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी है जबकि अन्य कंपनियां निवेश पर कम रिटर्न के कारण इन क्षेत्रों में बहुत ज्यादा निवेश नहीं करती।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जल्दी ही हम अन्य कंपनियों के साथ 3जी अंतर-सर्किल रोमिंग समझौते पर हस्ताक्षर शुरू करेंगे। हम 3जी रोमिंग समझौते के लिये दरों पर काम कर रहे हैं। एक सरकारी कंपनी होने के नाते हमें सभी कंपनियों के लिये एक समान दर की जरूरत है।’’
Advertisement

दूरसंचार मंत्रालय ने दूरसंचार कंपनियों मुख्य रूप से एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया सेल्युलर के बीच 3जी अंतर सर्किल रोमिंग (आईसीआर) पर आपत्ति जतायी है। इन दूरसंचार कंपनियों ने उन दूरसंचार सर्किलों में एक-दूसरे का नेटवर्क साझा कर ग्राहकों को सेवा दी जहां उनके पास 3जी स्पेक्ट्रम नहीं है। दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट ने निजी दूरसंचार कंपनियों के बीच हुए समझौते को बरकरार रखा। श्रीवास्तव ने कहा कि 3जी आईसीआर समझौते के तहत बीएसएनएल देश के कानून का पालन करेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी की राजस्थान और महाराष्ट्र के दो सर्किलों में भारती एयरटेल के साथ स्पेक्ट्रम साझा करने की भी बातचीत चल रही है।
Advertisement

‘‘हम तीन सर्किलों 1800, 900 तथा 2100 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में स्पेक्ट्रम साझेदारी के लिये एयरटेल के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर बातचीत पूरी होती है तब हम इन सर्किलों में स्पेक्ट्रम को उदार बनाएंगे।’’ स्पेक्ट्रम को उदार बनाने के साथ बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एयरटेल के साथ मिलकर 4जी सेवा उपलब्ध कराएगी।
Advertisement

इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में हमारी बीएसएनएल के साथ शुरुआती बातचीत हुई है। अभी इस मामले में कुछ चल नहीं रहा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Reliance Jio, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  4. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  6. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  8. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  9. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  10. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.