BSNL की  D2D टेक्नोलॉजी से एयरटेल और रिलायंस जियो को टक्कर देने की तैयारी

Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी से जुड़ी सर्विस डिवेलप कर रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 23:48 IST
ख़ास बातें
  • इससे मोबाइल नेटवर्क या SIM कार्ड के बिना कॉल्स की जा सकेंगी
  • BSNL ने D2D सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है
  • इस सर्विस से मोबाइल डिवाइसेज सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं

पिछली तिमाही के प्रत्येक महीने में कंपनी ने नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले महीने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में डायरेक्ट-टु-डिवाइस (D2D) टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था। इससे मोबाइल नेटवर्क या SIM कार्ड के बिना कॉल्स की जा सकेंगी। BSNL ने D2D सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। 

इस सर्विस से स्मार्टफोन जैसे मोबाइल डिवाइसेज को सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होती। BSNL ने Viasat के साथ पार्टनरशिप में D2D सर्विस का सफलतापूर्वक ट्रायल किया है। इससे यूजर्स जल्द ही SIM कार्ड के बिना डिवाइसेज के बीच ऑडियो और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे। Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी से जुड़ी सर्विस डिवेलप कर रही हैं। 

BSNL ने पिछली तिमाही के प्रत्येक महीने में नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि पिछले तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 60 लाख तक बढ़ी है। पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है। सिंधिया ने कहा था कि देश के दूरदराज के गांवों में भी BSNL की टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। यह नेटवर्क अपग्रेड के साथ अपनी सर्विसेज में सुधार कर रही है। सिंधिया का कहना था, "किसी अन्य कंपनी से इक्विपमेंट लेकर अपना नेटवर्क तैयार करना बहुत आसान है। इसे मैं पूरी तरह समझता हूं क्योंकि आपका बिजनेस इक्विपमेंट बनाने का नहीं है। आपका बिजनेस सर्विस उपलब्ध कराने से जुड़ा है। BSNL ने मुश्किल रास्ता चुना है। हम भारतीय इक्विपमेंट बना रहे हैं। इन इक्विपमेंट पर अपने प्रत्येक सब्सक्राइबर को हम 4G सर्विस उपलब्ध कराएंगे।"  BSNL ने SIM कार्ड को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ATM के जैसी मशीनें लगाने की भी तैयारी की है। 

इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे कंपनी को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी। ये SIM वेंडिंग मशीनें विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए सहायक होंगी जो BSNL के ऑफिस या एक्सचेंज में नहीं जाना चाहते। कंपनी ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल की भी योजना बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.