30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं BSNL के ये बेस्ट शॉर्ट-टर्म प्लान, जानें कीमत और बेनेफिट्स...

BSNL ग्राहकों की सुविधा के लिए शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी प्लान लेकर आए हैं, जो आपको शॉर्ट-टर्म के लिए अच्छा-खासा डाटा बेनेफिट प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 14:47 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के एक शॉर्ट-टर्म प्लान में मिलता है 60 जीबी तक डाटा
  • बीएसएनएल 140 का प्लान केवल गुजरात के लोगों के लिए उपलब्ध है
  • 147 रुपये का रीचार्ज हर सर्कल में उपलब्ध है
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) सरकारी टेलीकॉम कंपनी को अपने सस्ते रीचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है, जिसमें ग्राहकों को कई सारे बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं। हालांकि, कई यूज़र्स लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी से लैस प्लान के विपरित शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी प्लान की तलाश में होते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा डाटा और समान्य टेलीकॉम सुविधाएं प्राप्त हो। बीएसएनएल कंपनी अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफॉलियो में  कई शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी प्लान लेकर आती है, लेकिन किसी में केवल डाटा सुविधा मिलती है तो कुछ प्लान लॉन्ग वैलिडिटी के साथ आते हैं। लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी प्लान लेकर आए हैं, जो आपको शॉर्ट-टर्म के लिए अच्छा-खासा डाटा बेनेफिट प्रदान करते हैं।
 

BSNL Rs 140 Recharge plan

BSNL कंपनी 140 रुपये में ग्राहकों को 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं। 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान पूरे 60 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। साथ में यह प्लान डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल गुजरात में RNSBL ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

BSNL Rs 147 Recharge plan

140 रुपये के विपरित BSNL के 147 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को पूरे 30 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। हालांकि, यह प्लान हर किसी के लिए उपलब्ध है। प्लान के तहत 30 दिन तक की वैलिडिटी के अंदर ग्राहकों को 10GB हाई-स्पीड डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है, जिसका इस्तेमाल वह पूरे 30 दिन तक कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा भी शामिल है, जिसके तहत आप लोकल व नेशनल रोमिंग कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को SMS सुविधा प्राप्त नहीं होती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 140 Recharge plan, BSNL Rs 147 Recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.