BSNL के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता बढ़ी

BSNL ने '300GB Plan CS337’ ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 9 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस प्लान में 40 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जून 2020 12:41 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान का नाम '300GB Plan CS337' है
  • राजस्थान सर्कल में यह प्लान '300GB CS337 CUL MONTHLY' के नाम से है लिस्ट
  • इस बीएसएनएल 499 रुपये प्लान में मिलेगा 300 जीबी डेटा और 40Mbps तक स्पीड

BSNL इस प्लान में 300 जीबी डेटा और 40Mbps तक की स्पीड देती है

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है। यह प्लान 40Mbps तक स्पीड ऑफर करता है। प्लान की उपलब्धता भारत में कोलकाता और सिक्किम सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बढ़ाई गई है। राज्य के स्वामित्व वाले दूरसंचार ऑपरेटर ने अपने इस एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्लान का नाम '300GB Plan CS337' रखा है। बीएसएनएल ने इस प्लान को प्रोमोशन ऑफर के तौर पर शुरू किया था और इसकी उपलब्धता 10 जून को समाप्त होनी थी, लेकिन अब प्लान की उपलब्धता को सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

BSNL ने इस खबर की पुष्टि अपनी वेबसाइट के जरिए की है। कंपनी ने '300GB Plan CS337' ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 9 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह ऑफर पश्चिम बंगाल, कोलकाता और सिक्किम सहित चुनिंदा सर्किलों के लिए लागू है। थोड़े बदले हुए नाम '300GB CS337 CUL MONTHLY' के साथ यही प्लान राजस्थान सर्कल में भी लिस्ट किया गया है और इस प्लान की उपलब्धता 2 सितंबर तक बढ़ाई गई है। BSNL का '300GB Plan CS337' ब्रॉडबैंड प्लान और '300GB CS337 CUL MONTHLY' ब्रॉडबैंड प्लान समान लाभ के साथ आता है। प्लान 300 जीबी डेटा के साथ आता है और 40 एमबीपीएस स्पीड के साथ आता है। उपलब्ध हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घट कर 1Mbps हो जाती है, लेकिन डेटा अनलिमिटेड रहता है। मंथली प्लान असीमित डेटा डाउनलोड और किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल + एसटीडी कॉल के लाभ के साथ आता है। इस खबर को पहली बार TelecomTalk द्वारा स्पॉट किया गया था। यदि आप इस प्लान की वार्षिक सदस्यता लेते हैं, तो बीएसएनएल आपको एक महीने की अतिरिक्त सदस्यता मुफ्त देगी।
Advertisement

भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपने “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को भी आगे बढ़ाया है। यह प्लान 20 जून तक वैध है। बीएसएनएल ने इस प्लान को मार्च में लॉन्च किया था, जो कि शुरुआती रूप से केवल 1 महीने के लिए ही वैध था। लेकिन, कंपनी ने इसकी समयसीमा को बढ़ाते हुए इसे पहले 19 मई तक बढ़ाया और अब इसे 20 जून तक बढ़ाया गया है। बीएसएनएल का यह प्लान केवल बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है, जिनके पास BSNL ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। उन्हें इस प्लान के तहत मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों के लिए यह सुविधा प्रदान की थी। यह प्लान पैन-इंडिया आधार पर लागू किया गया है, जो कि अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर पूरे देश में मौजूद है।

BSNL के वर्क फ्रॉम होम ब्राडबैंड प्लान में BSNL अपने ग्राहकों को प्रतिदिन 5 जीबी डेटा देती है, जिसकी डाउनलोड स्पीड 10Mbps होती है। हालांकि, 5 जीबी डेटा से ज्यादा का उपयोग करने के बाद यह स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री ईमेल आइडी के साथ 1 जीबी तक की स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं भरना होता। कॉलिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, कॉलिंग चार्ज लैंडलाइन प्लान के मुताबिक लगाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.