90 दिन तक डेली 2GB डाटा और कॉलिंग बेनेफिट देगा BSNL का ये Rs 400 से कम कीमत का प्लान...

BSNL का ये प्लान अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio और Vi के प्लान की तुलना में कम कीमत और ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 13:46 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलेगा कुल मिलाकर 180 जीबी डाटा
  • प्लान में मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा
  • प्लान की वैधता 90 दिन तक की है
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) के विपरित अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio और Vi के 84 दिन तक के डेली 2GB डाटा प्लान की कीमत 599 रुपये से ज्यादा से शुरू होती है। देखा जाए तो यह ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रीचार्ज प्लान होता है, जिसे एक बार एक्टिवेट कराने के बाद ग्राहकों को लगभग 3 महीने तक दूसरे रीचार्ज प्लान की कोई टेंशन नहीं होती है और रोज़ाना उन्हें 2GB तक का डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। लेकिन, इस बीच हमारी नज़र बीएसएनएल के एक ऐसे रीचार्ज प्लान पर पड़ी, जिसमें ऐसे बेनेफिट्स मौजूद थे जो कि एयरटेल, जियो और वीआई के 84 दिन वैधता वाले प्लान में प्राप्त होते हैं। हालांकि, खास बात यह है कि बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत प्रतिद्वंदी कंपनियों से काफी कम और वैधता उनसे ज्यादा प्राप्त हो रही है। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स।

BSNL के इस प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 90 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात यदि प्लान के तहत प्रदान किए जा रहे बेनेफिट्स की करें, तो यह Airtel, Jio और Vi के 84 दिन तक वैधता के तहत मिलने वाले प्लान के समान ही हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त होगी, जिसके तहत आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा सुविधा भी शामिल है, जिसमें डेली 2GB डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।
Advertisement

डाटा और कॉलिंग के अलावा, इस प्लान के तहत ग्राहकों को 90 दिन तक रोज़ाना 100 SMS की सुविधा प्राप्त होती है।

आपको बता दें, इस प्लान की कीमत 396 रुपये है।
Advertisement

बीएसएनएल के विपरित विपरित अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio और Vi के 84 दिन तक की वैधता वाले प्लान की बात करें, तो Airtel कंपनी के तीन महीने के 2 जीबी वाले प्लान की कीमत 698 रुपये है। Jio के डेली 2 जीबी और 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये है। वहीं, Vi का डेली 2 जीबी और 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 699 रुपये है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.