71 दिन तक रोज़ मिलेगा 2GB डाटा, BSNL के इस प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम...

आपको बता दें, Jio कंपनी का डेली 2 जीबी डाटा वाला 56 दिन की वैधता वाला प्लान 444 रुपये में आता है। वहीं, Airtel कंपनी का 56 दिन वाला 2 जीबी डाटा प्लान 449 रुपय का आता है।

71 दिन तक रोज़ मिलेगा 2GB डाटा, BSNL के  इस प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम...
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलेगा कुल मिलाकर 142 जीबी डाटा
  • प्लान में फ्री मिनिट्स भी शामिल हैं
  • प्लान की वैधता 71 दिन तक की है
विज्ञापन
Airtel और Jio जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां BSNL की तुलना में भले ही बेहतरीन नेटवर्क की वजह से यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हों, लेकिन कुछ ऐसी भी बाते हैं जिनमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी इन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ देती है। हम यहां ज्यादा डाटा या फिर सस्ते प्लान की बात नहीं कर रहे... बल्कि हम वैलिडिटी में मिलने वाली वैरायटी की बात कर रहे हैं। एयरटेल और जियो कंपनियां 56 दिन तक की वैधता वाले प्लान के बाद सीधे 84 दिन तक की वैधता प्रदान करती हैं, इनके बीच यूज़र्स के पास डेली डेटा सुविधा देने वाले पैक के कोई विकल्प ही नहीं होते। यदि किसी को 56 दिन की वैधता पूरी नहीं पड़ती, तो उसे मजबूरन 84 दिन तक की वैधता वाला प्लान लेना पड़ता है। लेकिन इस मामले में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को निराश नहीं करती। बीएसएनएल वैधता के मामले में भी अपने ग्राहकों के लिए कई सारे विकल्प लेकर आती है। खास बात यह है कि आज हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स, वैधता और कीमत सभी चीजें प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के 56 दिन तक की वैधता वाले प्लान से सस्ते और शानदार हैं।

BSNL के इस प्लान की कीमत 395 रुपये है, जिसमें आपको पूरा 71 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। यदि आप 56 दिन और 84 दिन के बीच की वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, तो यकिनन यह प्लान आपके लिए शानदार होने जा रहा है। बात यदि प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इसमें आपको रोज़ाना 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। जी हां, इस कीमत में जहां दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 56 दिन तक की वैधता वाला डेली डाटा प्लान नहीं प्रदान नहीं करती, वहीं बीएसएनएल 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया करा रहा है। डेली 2 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड घटकर 80kbps हो जाएगी।

कॉलिंग के लिए इस प्लान में आपको ऑन नेट 3000 मिनिट्स फ्री मिलते हैं, जिसमें लोकल और एसटीडी दोनों कॉल्स शामिल हैं। वहीं, ऑफ नेट आप 1800 मिनिट्स फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं।

इस प्लान में फ्री एसएमएस बेनेफिट शामिल नहीं है।

आपको बता दें, Jio कंपनी का डेली 2 जीबी डाटा वाला 56 दिन की वैधता वाला प्लान 444 रुपये में आता है। वहीं, Airtel कंपनी का 56 दिन वाला 2 जीबी डाटा प्लान 449 रुपय का आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »