• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 84 दिनों तक डेली 5 जीबी डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत

84 दिनों तक डेली 5 जीबी डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत

अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा सुविधा के तहत ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। इसका मतलब यह है कि रात के समय इस्तेमाल किया डाटा आपके डेली 5 जीबी डाटा कोटा से नहीं काटा जाएगा।

84 दिनों तक डेली 5 जीबी डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलेगी 84 दिन तक की वैधता
  • बीएसएनएल में फ्री कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट शामिल है
  • प्लान की कीमत 599 रुपये है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी यूं तो अपने कई प्लान्स के तहत ढ़ेर सारा डाटा और लम्बी वैधता प्रदान करती है, लेकिन आज हम जिस प्लान की जानकारी आपके लिए लेकर आए है उसमें आपको अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा जैसी सुविधा भी मिलने वाली है। जिसका मतलब यह है कि रात में आप बिना अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जो यूज़र्स रात के समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फेवरेट सीरीज़ या फिर फिल्में देखने के शौकिन हैं, उनके लिए बीएसएनएल का ये प्लान एकदम परफेक्ट साबित होगा। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों के डेली 2GB डाटा प्रदान देने वाले पैक के समान है, लेकिन इस कीमत में बीएसएनएल आपको रोज़ाना 5GB डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराएगा।

BSNL के इस पैक की कीमत 599 रुपये है, जिसमें आपको 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की जानकारी देने से पहले बता दें कि Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत व इससे ज्यादा कीमत में 84 दिन तक की वैधता वाला डेली 2 जीबी डाटा पैक प्रदान करती हैं। हालांकि, बीएसएनएल इस कीमत में आपको डेली 5GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान कर रहा है, वो भी पूरी 84 दिन तक के लिए। 84 दिन तक की वैधता के लिहाज से आपको पैक में कुल मिलाकर 420GB डाटा प्राप्त होगा। लेकिन केवल इतना ही नहीं बल्कि इस पैक में Unlimited free night data बेनेफिट भी शामिल है।

जी हां, अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा सुविधा के तहत ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। इसका मतलब यह है कि रात के समय इस्तेमाल किया डाटा आपके डेली 5 जीबी डाटा कोटा से नहीं काटा जाएगा।

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल व नेशनल रोमिंग शामिल है। साथ ही आप रोज़ 100 एमएमएस किसी भी नेटवर्क पर फ्री भेज सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »