BSNL लाई 349 रुपये का नया प्रीपेड पैक, Jio को देगा टक्कर

Jio से मुकाबला करने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पूरे जोर-शोर से जुट गई है। BSNL ने नया डेटा और वॉयस कॉलिंग वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 3 मई 2018 17:55 IST

BSNL लाई 349 रुपये का नया प्रीपेड पैक

Jio से मुकाबला करने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पूरे जोर-शोर से जुट गई है। BSNL ने नया डेटा और वॉयस कॉलिंग वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 349 रुपये वाले इस प्लान में यूज़र को 1 जीबी डेटा हर दिन तक मिलेगा। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लान की वैधता 54 दिन तक रहेगी। यह प्लान Jio, Airtel और Vodafone के 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान को टक्कर देगा। बता दें कि यह प्लान कंपनी के 99 रुपये और 319 रुपये वाले प्लान के ठीक बाद आया है।

नए 349 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 54 दिन तक 1 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। यानी कुल 54 जीबी डेटा का लाभ यूज़र उठा पाएंगे। इसमें यूज़र को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। देखा जाए तो यह प्लान Jio के 349 रुपये वाले प्लान के काफी करीब है। जियो के इस प्लान में वर्तमान में 1.5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। साथ ही असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस हर दिन 70 दिन की वैधता के साथ दिए जाते हैं।

बता दें कि बीएसएनएल की 4जी सेवा केरल के कुछ सर्कल में ही है। बाकी जगह सरकारी टेलीकॉम कंपनी 3जी सेवा ही प्रदान करती है। वहीं, जियो 4जी सेवा ही देशभर में मुहैया करवाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएसएनएल असीमित वॉयस कॉल दे रही है लेकिन मुंबई और दिल्ली सर्कल में यूज़र को कॉल चार्ज चुकाने होंगे।

बता दें कि कंपनी का 99 रुपये वाला प्लान समान कॉलिंग के फायदे लेकर आया है। लेकिन इसकी वैधता 26 दिन की है। इन प्लान में यूज़र को मुफ्त कॉलर ट्यून सेवा भी मिलेगी। बीएसएनएल ने समान प्लान कलकत्ता सर्कल में फरवरी महीने में लॉन्च किया था। अब यही प्लान देशभर के सर्कल में लागू होगा। वहीं, 319 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैधता के साथ आया है। इसमें यूज़र को देशभर में रोमिंग समेत (मुंबई व दिल्ली सर्कल छोड़कर) असीमित कॉल का लाभ मिलेगा।
Advertisement

ध्यान रहे, BSNL ने हाल में IPL स्पेशल रीचार्ज प्लान उतारा था, जिसकी कीमत 248 रुपये थी। यह प्लान यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 153 जीबी डेटा देता है। इसकी वैधता आईपीएल के मैच खत्म होने तक है, जिसमें यूज़र को लाइव मैच देखने का भी मौका मिलता था। BSNL के ऑफर में 3 जीबी प्रतिदिन की एफयूपी लिमिट भी है।
Advertisement

Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए BSNL बीते दो महीनों में ढेर सारे प्लान ला चुकी है। कंपनी ने एक 551 रुपये वाला पैक उतारा था, जो 1.5 जीबी 4जी डेटा हर दिन देता है। वहीं, 444 रुपये वाला पैक भी समान डेटा व अन्य लाभों के साथ 60 दिन की वैधता लेकर आता है। वहीं, 485 रुपये का भी एक प्लान है, जो यूज़र को 1 जीबी डेटा के साथ असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर दिन 90 दिनों तक प्रदान करता है।

BSNL 118 रुपये का प्रीपेड पैक भी उतार चुकी है, जिसमें यूज़र को 1 जीबी 3जी/4जी डेटा  के साथ असीमित वॉयस कॉल का लाभ दिया जाता है। इसकी वैधता 28 दिन की है। वहीं, BSNL का 379 रुपये वाला प्लान भी खरीदा जा सकता है, जिसमें यूज़र को 4 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन मिलता है। साथ ही BSNL-BSNL कॉल के लिए 30 मिनट हर दिन दिए जाते हैं। प्लान की वैधता 30 दिन की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.