Rs 200 से कम कीमत के इस BSNL प्लान में 70 दिनों तक रीचार्ज की 'नो टेंशन', रोज मिलेगा 2GB डेटा!

BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 70 दिनों की वैलिडिटी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है
  • इसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है
  • 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग केवल शुरुआती 18 दिनों के लिए है
वर्तमान में BSNL एकमात्र कंपनी बची है, जो अपने किफायती रीचार्ज प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे दे रही है। Airtel, Vi और Jio द्वारा अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ाए जाने के बाद से लोगो ने तेजी से अपना रुख सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर किया है। वहीं, BSNL तेजी से 4G और 5G नेटवर्क की ओर बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में BSNL के यूजरबेस में तेजी आई है, जिसमें एक बड़ा हिस्सा देश की तीन सबसे बड़े प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स से पोर्ट करने वालों का है।

BSNL के पोर्टफोलियो में वर्तमान में 200 रुपये से कम कीमत में भी एक ऐसा प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो आपको लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे देने का दावा करता है। यदि आप भी Vi, Airtel या Jio से पोर्ट करके BSNL पर आए हैं या पहले से BSNL यूजर हैं, तो आपको इस रीचार्ज प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 70 दिनों की वैलिडिटी है। जी हां, आपने सही पढ़ा। सरकारी कंपनी 200 रुपये से कम कीमत में 70 दिनों की वैधता देती है। हालांकि, यहां आपको एक शर्त को पहले समझना होगा। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को सीमित समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

BSNL Rs 197 प्रीपेड रीचार्ज पैक में 70 दिनों की मूल वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा मिलता है, लेकिन ये बेनिफिट्स केवल शुरुआती 18 दिनों के लिए मिलते हैं। इतना ही नहीं, प्लान में प्रति दिन 100 SMS का बेनिफिट भी शामिल है। हालांकि, इन सभी बेनिफिट्स के बाद भी आप कॉलिंग, SMS और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कॉलिंग व SMS के लिए आपको अपने प्लान के हिसाब से एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा और डेटा अनलिमिटेड है, लेकिन 18 दिनों के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाएगी।
Advertisement

यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने कम कीमत में लॉन्ग वैलिडिटी चाहते हैं या वो यूजर्स जो इंटरनेट का यूज चैटिंग वगैराह के लिए करते हैं। 197 रुपये का रीचार्ज इन यूजर्स को 70 दिनों के लिए रीचार्ज की टेंशन से मुक्त कर सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.