सरकारी कंपनी का तगड़ा ऑफर, 197 रुपये वाले प्लान 70 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 15:24 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है
  • Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डाटा दिया जाता है।

BSNL के 197 रुपये के प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash

अगर आपका बजट 200 रुपये से कम है तो हम आपको ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डाटा और एसएमएस के फायदे मिलते हैं। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL सस्ते में प्रीडे प्लान प्रदान करती है, जिनकी टक्कर जियो और एयरटेल से होती है। आइए BSNL, Jio और Airtel के 200 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

BSNL का 197 रुपये का प्लान


भारत संचार निगम लिमिटेड के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक हो जाती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। वहीं ZING का एक्सेस मिलता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में सभी फ्रीबीज सिर्फ 15 दिनों के लिए हैं। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।
 

Jio का 199 रुपये का प्लान


Jio के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है जो कि कुल 34.5GB बैठता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 23 दिनों तक चलता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। अन्य फायदों की बात की जाए तो Jio के इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
Advertisement
 

Airtel का 199 रुपये का प्लान


Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डाटा दिया जाता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 300 SMS मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 30 दिनों तक चलता है।  अन्य फायदों की बात करें तो इसमें फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है। इस प्लान में 5 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.