• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के इस सस्ते प्लान का नहीं है तोड़! 365 दिन तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट्स!

BSNL के इस सस्ते प्लान का नहीं है तोड़! 365 दिन तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट्स!

इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

BSNL के इस सस्ते प्लान का नहीं है तोड़! 365 दिन तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट्स!

इस BSNL प्लान के साथ पूरे साल डेली 2GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है।

ख़ास बातें
  • वैधता के दौरान इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा दिया जाता है।
  • इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
  • इसके प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भेजना फ्री है।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत की प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल है। कंपनी के कुछ प्लान बेहद सस्ते हैं जो शॉर्ट टर्म वैलिडिटी के साथ आते हैं। लेकिन बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैलिडिटी के भी सस्ते प्लान पेश करती है जिनसे रीचार्ज करवाने के बाद आपको साल भर तक डेटा और वॉयस कॉल के साथ कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बेनिफिट्स आपको कहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनी में नहीं मिलेंगे। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

BSNL के 365 दिनों की वैधता के प्लान्स में रोजाना अच्छा खासा डेटा, वॉयस और कई बेनिफिट मिलते हैं। इसका एक ऐसा ही प्लान है 1570 रुपये का। इस प्लान में आपको पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के पॉपुलर प्लान में शामिल यह पैक यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। लम्बी वैलिडिटी के चलते इसमें 1 साल तक आपको रीचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

प्लान के बेनिफिट्स डिटेल्स में जाएं इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अपने चाहने वालों और दोस्तों से आप खुलकर बातें कर सकते हैं। इंटरनेट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस पैक में आपको डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। लेकिन 2GB डेटा डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। लेकिन स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। वैधता के दौरान इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा अगर आप SMS भी अक्सर इस्तेमाल करते हैं तो इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजना फ्री है। 

इस प्लान को आप एक और तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप 2 सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हैं, और दूसरे सिमकार्ड को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए आपको कोई प्लान चाहिए तो बीएसएनएल के इस प्लान से ज्यादा फायदेमंद कोई और प्लान शायद आपको नहीं मिलेगा। इसलिए यह प्लान यूजर्स के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »