BSNL की 5G सर्विस को मिला टाइटल, जल्द हाई-स्पीड नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी

यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने एसेट्स को भी मॉनेटाइज करने पर विचार कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2025 17:20 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने सोशल मीडिया पर यूजर्स से नई सर्विस के लिए टाइटल के सुझाव मागे थे
  • कंपनी ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के  5G नेटवर्क को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में BSNL ने सोशल मीडिया पर यूजर्स से नई सर्विस के लिए टाइटल के सुझाव मागे थे। कंपनी ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Q-5G रखा है, जिसे Quantum 5G भी कहा जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह टाइटल पावर, स्पीड और कंपनी के भविष्य के 5G नेटवर्क का संकेत है। BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था। 

हाल ही में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Chandrasekhar Pemmasani ने बताया था कि BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मांगेगा। उन्होंने कहा था, "स्वेदशी इक्विपमेंट के साथ एक लाख टावर्स को इंस्टॉल करने के बाद हम केंद्रीय मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री Narendra Modi से अतिरिक्त एक लाख टावर्स की स्वीकृति मांगने के लिए संपर्क करेंगे।" BSNL की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। 

यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने एसेट्स को भी मॉनेटाइज करने पर विचार कर रही है। BSNL के 4G नेटवर्क में आ रही समस्याओं पर Pemmasani का कहना था कि कंपनी ने देश में बने इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया है और इसमें आ रही समस्याओं को जल्द ठीक किया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब कंपनी ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.