BSNL रिपब्लिक डे ऑफर: इस प्रीपेड प्लान में मिलेगी 71 दिनों की अतिरिक्त वैधता

BSNL के 1,999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को सीमित समय के लिए 436 दिन कर दिया गया है। बीएसएनएल ने यह ऑफर 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पेश किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2020 12:06 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1,999 रुपये में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है
  • आमतौर पर इस प्लान की वैधता 365 दिन होती है
  • बीएसएनएल के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है

BSNL ने 1,999 रुपये के प्लान में इस ऑफर को 71वें रिपब्लिक डे के उपलक्ष में जोड़ा है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 1,999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को 71 दिन बढ़ा दिया है। यह नया ऑफर 26 जनवरी से मान्य होगा। बीएसएनएल का यह कदम 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में लिया गया है। आमतौर पर इस सालाना रीचार्ज पैक में 365 दिनों की वैधता मिलती है। अब सरकारी कंपनी ने इसकी वैधता को बढ़ा कर 436 दिन कर दिया है। BSNL का 1,999 रुपये का यह लंबी अवधि वाला प्लान यूज़र्स को हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा देता है।

बीएसएनएल के 1,999 रुपये के प्लान में 436 दिनों की वैधता मिलती है। यह ऑफर 26 जनवरी से 15 फरवरी के तक चलेगा। अतिरिक्त वैधता का फायदा 71वें गणतंत्र दिवस (रविवार, 26 जनवरी) के मौके पर मिलेगा।

इस प्लान में केवल अतिरिक्त वैधता का फायदा जोड़ा गया है। यूज़र्स को इस प्लान में पहले की तरह 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रति दिन मिलता रहेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त मिलती है और साथ ही 100 मुफ्त एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को PRBT यानी रिंग बैक टोन भी मुफ्त मिलती है। इसमें यूज़र्स अपने पसंद का कोई भी गाना चुन सकते हैं और पूरी वैधता समय में अनलिमिटेड गाने बदल सकते हैं। BSNL ने इस ऑफर की जानाकरी प्रेस स्टेटमेंट के जरिए दी है।

बता दें कि बीएसएनएल का 1,999 रुपये का प्लान 2018 में जून महीने में लॉन्च किया गया था। शुरुआती समय में इस प्लान में केवल 2 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता था। बाद में कंपनी ने इस प्लान का डेटा बढ़ा कर 3 जीबी डेटा प्रति दिन कर दिया था। टेलीकॉम कंपनी इसके अलावा कुछ अन्य लंबी अवधि वाले प्लान भी देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 1999
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  3. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.