BSNL Bharat Fiber के चार प्लान्स पर अब मिलेगा 1 साल तक का सब्सक्रिप्शन: रिपोर्ट

799 रुपये के फाइबर वैल्यू ब्रॉडबैंड प्लान और 999 रुपये के फाइबर प्रीमियम प्लान में 3,300 जीबी कर क्रमश: 100Mbps और 200Mbps स्पीड मिलती है। हालांकि, FUP सीमा खत्म होने के बाद यह स्पीड 2Mbps हो जाती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जनवरी 2021 18:22 IST
ख़ास बातें
  • BSNL एनुअल सब्सक्रिप्शन पर अतिरिक्त मिलेगी 1 महीने की फ्री सर्विस
  • 599 रुपये के फाइबर बेसिक प्लस प्लान में 60Mbps तक की स्पीड मिलती है
  • 1,499 रुपये के प्रीमियम फाइबर अल्ट्रा प्लान में 300Mbps स्पीड मिलती है
BSNL ने कथित रूप से अपने चार भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में एनुअल सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होने वाला है, जो लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश कर रहे थे। जो प्लान एनुअल सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हैं, उनके नाम BSNL Fiber Basic Plus, BSNL Fiber Value, BSNL Fiber Premium और BSNL Fiber Ultra हैं। भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान का मंथली टैरिफ क्रमश: 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये है। भारत फाइबर का 499 रुपये का प्लान नए सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया गया है, हालांकि यह एनुअल सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध नहीं है इसे मंथली बेसिस पर ही उपलब्ध कराया गया है।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक चार नए भारत फाइबर प्लान के लिए एनुअल पेमेंट ऑप्शन को एक्टिव कर दिया गया है। यह प्लान इससे पहले मंथली बेसिस पर उपलब्ध होते थे, लेकिन भारत फाइबर यूज़र्स अब इन्हें एक बार में 12 महीनों तक के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि यदि यूज़र्स एनुअल ऑप्शन को चुनते हैं, तो BSNL उन्हें एक महीने की अतिरिक्त सर्विस प्रदान करेगा। जिसका मतलब है कि एनुअल सब्सक्रिप्शन में 13 महीनों तक का फायदा प्राप्त होगा। हालांकि, भारत फाइबर प्लान के लिए एनुअल सब्सक्रिप्शन विकल्प BSNL वेबसाइट पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

बीएसएनएल ने पिछले साल नया भारत फाइबर प्लान प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया था। लेकिन बात में इस प्लान को 90 दिनों तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया, जिसकी आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2021 है। 599 रुपये के फाइबर बेसिक प्लस ब्रॉडबैंड प्लान में 60Mbps तक की स्पीड मिलती है, जबकि 799 रुपये के फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में 100Mbps स्पीड मिलती है। 999 रुपये के फाइबर प्रीमियम प्लान में 200Mbps स्पीड और 1,499 रुपये के प्रीमियम फाइबर अल्ट्रा प्लान में 300Mbps स्पीड मिलती है।

799 रुपये के फाइबर वैल्यू ब्रॉडबैंड प्लान और 999 रुपये के फाइबर प्रीमियम प्लान में 3,300 जीबी कर क्रमश: 100Mbps और 200Mbps स्पीड मिलती है। हालांकि, FUP सीमा खत्म होने के बाद यह स्पीड 2Mbps हो जाती है। फाइबर अल्ट्रा ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,499 रुपये हैं, जिसमें 4,000 जीबी तक 300Mbps स्पीड मिलती है, FUP सीमा खत्म होने के बाद यह 4Mbps हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Fiber
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.