BSNL ने लॉन्च किए 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 50Mbps तक की डेटा स्पीड

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, जो हैं- 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अगस्त 2020 14:37 IST
ख़ास बातें
  • PUN 400GB Monthly ब्रॉडबैंड प्लान में शामिल है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 490 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में भी कंपनी देगी 50Mbps की स्पीड
  • ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 400 जीबी तक का डेटा

BSNL ने ब्रॉडबैंड पोर्टल पर फिलहाल लिस्ट नहीं किए यह नए प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार करते हुए तीन नए प्लान पेश किए हैं, जिसमें 50Mbps तक की डेटा स्पीड प्राप्त होगी। लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह ब्रॉडबैंड प्लान 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly, कहलाए जाएंगे, जिसमें आपको 400 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा। बीएसएनएल ने इन प्लान को कम से कम मासिक शुल्क 490 के साथ पेश किया है। PUN 400GB Monthly ब्राॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है, जो कि Airtel और Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान को टक्कर दे सकता है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly तीनों ही प्लान पंजाब सर्कल में उपलब्ध हैं। 200 जीबी सीएस111 मंथली प्लान में सब्सक्राइबर्क को 50Mbps की स्पीड के साथ 200 जीबी तक का डेटा मिलता है। वहीं लिमिट खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड घटकर 4Mbps हो जाती है। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट उपलब्ध नहीं है, वहीं इसकी मासिक कीमत 490 रुपये है।

300जीबी सीएस112 मंथली प्लान की कीमत 590 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 300 जीबी तक हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा है, जिसकी कीमत 50Mbps होगी।

200जीबी सीएस111 मंथली प्लान की तरह 300जीबी सीएस112 मंथली प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट शामिल नहीं है।

पीयूएन 400 जीबी मंथली प्लान में 400 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा 50Mbps स्पीड में प्राप्त होता है। इस प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग सपोर्ट भी प्राप्त होता है। प्लान की कीमत प्रति माह 690 रुपये है।
Advertisement

फिलहाल इन प्लान के बारे में BSNL द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा राज्य के स्वामित्व वाले ऑपरेटर द्वारा अपने ब्रॉडबैंड पोर्टल पर इन तीन नए प्लान को लिस्ट करना भी अभी रहता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  2. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  3. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  4. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  5. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  6. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  7. आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
  8. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
  9. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.