BSNL ने लॉन्च किए दो नए डेटा पैक, 108 रुपये वाले रीचार्ज पैक की हुई वापसी

बीएसएनएल ने 60 रुपये का टॉप-अप पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें आपको फुल टॉक टाइम मिलता है। हालांकि, इस पैक में आपको केवल टॉक टाइम ऑफर ही मिलेगा। इसमें अन्य कोई बेनेफिट्स मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 12:15 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान फिलहाल चेन्नई व तमिलनाडु सर्कल में ही उपलब्ध है
  • FRC108 प्रीपेड प्लान में मिलता है प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • दोनों Work From Home डेटा पैक की वैधता 30 दिनों की

BSNL ने एक 60 रुपये का टॉक-टाइम पैक भी लॉन्च किया

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्रीपेड Work From Home (WFH) डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) और एक नए प्रमोशनल फुल टॉक-टाइम (FTT) पैक की शुरुआत की है। हालांकि, ये सभी प्लान फिलहाल केवल चेन्नई और तमिलनाडु सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। बीएसएनएल ने फर्स्ट रीचार्ज कूपन FRC108 को दोबारा प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया है और इस बार यह प्लान अतिरिक्त वैधता के साथ आया है। इसके अलावा नए वर्क फ्रॉम होम टैरिफ वाउचर की बात करें, तो यह 151 रुपये और 251 रुपये के पैक हैं। इन पैक में आपको 30 दिन की वैधता के साथ डेटा बेनेफिट्स प्राप्त होंगे।

BSNL के नए वर्क फ्रॉम होम डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर की बात करें, तो इसमें एक 151 रुपये का प्रीपेड प्लान है और दूसरा 251 रुपये का पैक है। 151 रुपये के पैक में आपको 30 दिन की वैधता के साथ 40 जीबी डेटा बेनेफिट प्राप्त होता है। दूसरी तरफ, 251 रुपये के पैक में भी आपको 30 दिन की वैधता प्राप्त होती। इस पैक में डेटा बेनेफिट 70 जीबी मिलता है। जैसा कि हमने बताया दोनों ही डेटा पैक हैं, जिसमें आपको केवल डेटा बेनेफिट ही मिलेगा। अन्य टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट के लिए आपको बीएसएनएल का दूसरा रीचार्ज अलग से करवाना पड़ेगा। बीएसएनएल चेन्नई ने ट्विटर के माध्यम से इन दो नए डेटा पैक का ऐलान किया और जानकारी दी कि इस डेटा प्लान को रीचार्ज कराने के लिए यूज़र को STV DATA151 या फिर STV DATA251 लिखकर 123 पर भेजना होगा। टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि यह नया डेटा वाउचर CTOPUP, web-portals, और self-care के माध्यम से भी एक्टिवेट किया जा सकता है।
Advertisement

बीएसएनएल ने 60 रुपये का टॉप-अप पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें आपको फुल टॉक टाइम मिलता है। हालांकि, इस पैक में आपको केवल टॉक टाइम ऑफर ही मिलेगा। इसमें अन्य कोई बेनेफिट्स मौजूद नहीं है। फुल टॉक टाइम ऑफर को प्रमोशनल बेसिस पर लाइव किया गया है, जो 6 अगस्त को खत्म हो जाएगा।

अंत में FRC108 प्रीपेड प्लान को नए ग्राहकों के लिए प्रमोशनल बेसिस पर दोबारा पेश किया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा, जिसमें दिल्ली व मुंबई MTNL नेटवर्क शामिल है, प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 500 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। हालांकि, डेटा की FUP लीमिट खत्म होने के बाद, डेटा स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है। नए प्रमोशनल ऑफर के तहत इस प्लान की वैधता 28 दिनों से बढ़ाकर 60 दिन कर दी गई है।
Advertisement

बीएसएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि FRC108 प्रीपेड प्लान की वैधता प्रमोशनल बेसिस के तौर पर 90 दिन के लिए लाइव की गई है। यह प्लान 23 जुलाई से लाइव हो चुका है, जो अब 20 अक्टूबर तक एक्टिव रहने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.