BSNL ने 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा डेटा

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने 186 रुपये और 187 रुपये वाले दोनों प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। बदलाव के बाद अब ये प्लान और भी फायदेमंद हो गए हैं, जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जुलाई 2019 14:27 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के दोनों ही प्रीपेड प्लान के साथ मिलती है अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • ये बीएसएनएल प्रीपेड प्लान बंपर ऑफर के साथ भी हैं उपलब्ध
  • बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन मिलते हैं 100 एसएमएस

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में किया बदलाव

BSNL ने अपने 186 रुपये और 187 रुपये वाले दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान के साथ अब यूज़र को अधिक डेटा मुहैया कराया जाएगा। इस प्लान के साथ पहले 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता था लेकिन अब अपग्रेड होने के बाद ये प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ आएंगे। केवल इतना ही नहीं, इन BSNL Prepaid Plans के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। बीएसएनएल के इन प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

गौर करने वाली बात यह है कि 186 रुपये और 187 रुपये वाले दोनों प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले फायदे तो एक समान हैं लेकिन यह अलग-अलग सर्किल में उपलब्ध हैं। याद करा दें कि हाल ही में बीएसएनएल बंपर ऑफर की वैधता को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। बंपर ऑफर के तहत चुनिंदा बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा दिया जाता है।
Advertisement

बीएसएनएल की आंध्र प्रदेश वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चलता है कि 186 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ अब 28 दिनों तक प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। पहले बीएसएनएल के ये प्लान 1 जीबी डेटा मुहैया कराते थे। डेटा लाभ के अलावा 186 रुपये वाले प्लान के साथ दिल्ली और मुंबई सहित सभी टेलीकॉम सर्किल में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, यूज़र को प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। बीएसएनएल यूज़र को पर्सनल रिंग बैक टोन (PRBT) का भी मुफ्त एक्सेस दे रही है।

186 रुपये वाले प्लान की तरह 187 रुपये वाले प्लान में भी अब 1 जीबी के बजाय प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। 186 रुपये वाले प्लान की तरह यह प्लान भी पर्सनल रिंग बैक टोन के फ्री एक्सेस के साथ आएगा।
Advertisement

बीएसएनएल की कर्नाटक वेबसाइट पर अपडेटेड 187 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट किया गया है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 186 रुपये और 187 रुपये वाले दोनों ही प्रीपेड प्लान BSNL Bumper Offer के साथ भी उपलब्ध हैं। बता दें कि बीएसएनएल ने बंपर ऑफर की वैधता को 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। याद करा दें कि पिछले साल सितंबर में बंपर ऑफर को पेश किया गया था लेकिन 1 फरवरी 2019 से ऑफर की वैधता को 181 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid Plans, BSNL Bumper Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.