BSNL ने लॉन्च किया 96 रुपये का प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनिलिमिटेड वॉयस कॉल

96 रुपये का BSNL Prepaid Plan अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।

BSNL ने लॉन्च किया 96 रुपये का प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनिलिमिटेड वॉयस कॉल

जियो और एयरटेल को BSNL की चुनौती

ख़ास बातें
  • 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान बीएसएनएल चेन्नई की वेबसाइट पर भी लिस्ट
  • अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉस कॉलिंग की सुविधा
  • BSNL Prepaid Plan में ये सुविधाएं 21 दिनों के लिए मिलेगी
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नया 96 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 21 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 21 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसे Vasantam Gold - PV 96 का नाम दिया गया है। 96 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan की कुल वैधता 180 दिनों की है। लेकिन सब्सक्राइबर्स 21 दिन तक ही फायदा पाएंगे। नया प्रीपेड प्लान तीन महीने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले बीएसएनएल ने अपने बंपर ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ाकर अक्टूबर कर दी थी। इसमें सब्सक्राइबर्स अक्टूबर तक 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल तमिलनाडु वेबसाइट के मुताबिक, 96 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉस कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे। बता दें कि ये सारी सुविधाएं 21 दिनों तक ही मिलेगी। लेकिन प्लान की वैधता 180 दिनों की है।

21 दिनों के बाद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को हर कॉल के लिए प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, 165 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा। इसके अलावा यूज़र्स के पास "PLAN VOICE96" को 123 नंबर पर एसएमएस भेज कर प्लान एक्टिवेट करने की सुविधा होगी।

तमिलनाडु के अलावा बीएसएनएल के 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बीएसएनएल चेन्नई की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

टेलीकॉम टॉक की वेबसाइट ने 96 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। हालांकि, गैजेट्स 360 स्वतंत्र रूप से इन प्लान की पुष्टि करने में सफल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepais Plan, BSNL Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »