बीएसएनएल ने लॉन्च किया 1,099 रुपये में अनलिमिटेड 3जी डेटा प्लान

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 14:42 IST
बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने 1,099 रुपये में एक राष्ट्रीय 3जी अनलिमिटेड मोबाइल डेटा प्लान की घोषणा की है। इसके अलावा उसने अपने कुछ मौजूदा प्लानों पर डेटा उपयोग की सीमा को दोगुना कर दिया है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि नेटवर्क में बेहतरी के साथ ही बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हम इस उद्योग क्षेत्र में पहली ऐसी कंपनी है जो 1,099 रुपये में अनलिमिटेड 3जी डेटा प्लान दे रही है। इससे कंपनी के ग्राहकों का अनुभव बढ़िया होगा।
Advertisement

इसके अलावा बाज़ार में निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंपनी ने अपने 549 रुपये के 3जी डेटा प्लान में डेटा उपयोग की सीमा को पांच जीबी से बढ़ाकर 10 जीबी कर दिया है। इसी तरह उसने अपने अन्य प्लानों के तहत भी डेटा उपयोग की सीमा बढ़ाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Data Plan, 3G Data, Mobile Data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.