रिलायंस जियो को BSNL की चुनौती, पेश किए दो नए रीचार्ज पैक

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए हैं। इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे। BSNL द्वारा पेश किए गए कॉम्बो पैक 786 और 599 रुपये के हैं और इन्हें 30 जून तक खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जून 2017 15:50 IST
ख़ास बातें
  • इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे
  • 786 रुपये वाले पैक की वैधता 90 दिनों की है
  • 599 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए हैं। इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे। BSNL द्वारा पेश किए गए कॉम्बो पैक 786 और 599 रुपये के हैं और इन्हें 30 जून तक खरीदा जा सकता है। इनकी वैधता क्रमशः 90 और 30 दिनों की है। इसके अलावा इन पैक से रीचार्ज कराने वाले ग्राहक अगर फुल-टॉक टाइम रीचार्ज पैक लेते हैं तो उन्हें और फायदा मिलेगा। हम BSNL के इन ऑफर को रिलायंस जियो से मिल रही चुनौती के जवाब के तौर पर देख सकते हैं।
 

BSNL के 786 और 599 रुपये के कॉम्बो ऑफर

BSNL का 786 रुपये का रीचार्ज पैक 3 जीबी डेटा के साथ आता है और प्रीपेड नंबर के अकाउंट में 786 रुपये का बैलेंस वॉयस कॉल के लिए दिया जाएगा। इसका मतलब है कि 90 दिनों की वैधता के दौरान ग्राहक 786 रुपये का इस्तेमाल एसएमएस भेजने और डेटा की खपत के लिए नहीं कर सकेंगे।  

दूसरी तरफ, 599 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में आपको 507 रुपये का बैलेंस मिलेगा। इसका इस्तेमाल हर किस्म की ज़रूरत के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी 279 रुपये का बैलेंस दे रही है जो सिर्फ वॉयस कॉल के लिए है। कुल मिलाकर ग्राहकों को इस पैक में 786 रुपये का फायदा होगा। इस रीचार्ज पैक के साथ कंपनी की ओर से कोई डेटा नहीं दिया जा रहा है। मज़ेदार बात यह है कि 279 रुपये के टॉक टाइम बैलेंस को 30 दिन की वैधता की अंदर ही इस्तेमाल करना होगा, वरना यह रद्द हो जाएगा।

अब बात इन रीचार्ज पैक के साथ फुल टॉक टाइम प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त फायदे की। BSNL 90 दिनों के लिए 786 रुपये वाले पैक के साथ रीचार्ज पर ज़्यादा राशि देगी। 110, 210 और 290 रुपये के रीचार्ज पर उपभोक्ता को क्रमशः 115, 220 और 310 रुपये का बैलेंस मिलेगा। 310, 510, 610, 1,010, 1,510 और 2,010 रुपये के पैक से रीचार्ज कराने पर बीएसएनएल की ओर से 10 फीसदी अतिरिक्त रीचार्ज राशि मिलेगी। वहीं, 3,100 रुपये और 5,100 रुपये के रीचार्ज पर 20 प्रतिशत का अतिरिक्त बैलेंस मिलेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल ने हफ्ते भर में दूसरी बार कॉम्बो ऑफर पेश किया है। इससे पहेल चौका 444 प्लान पेश किया गया था जिसमें ग्राहकों को 360 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offers, BSNL Prepaid Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.