बीएसएनएल ने अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो प्लान किए लॉन्च

99 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), नेशनल रोमिंग (दिल्ली और मुंबई नहीं), पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन और 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ 319 रुपये का वाउचर भी पेश किया गया है जिसके ज़्यादातर फायदे 99 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। लेकिन इसकी वैधता 90 दिनों की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2018 10:58 IST

बीएसएनएल प्रीपेड वाउचर

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शुक्रवार को अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नए स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किए। यह स्पेशल टैरिफ वाउचर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), नेशनल रोमिंग (दिल्ली और मुंबई नहीं), पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन और 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। 99 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर देशभर के लिए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 319 रुपये का वाउचर भी पेश किया जिसके ज़्यादातर फायदे 99 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। लेकिन इसकी वैधता 90 दिनों की है।

वैधता के अलावा बीएसएनएल के 99 रुपये और 319 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन की उपलब्धता का अंतर है।

बीएसएनल बोर्ड के डायरेक्टर आर के मित्तल ने बयान जारी करके कहा कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों को किफायती और मजबूत सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि ये स्पेशल टैरिफ वाउचर सिर्फ वाउचर कॉल के लिए हैं। इन पैक से रीचार्ज करने पर ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इनमें इंटरनेट डेटा का कोई फायदा नहीं है।

इससे पहले बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'मैक्सिमम' प्लान उतारा था, जो 999 रुपये के रीचार्ज में 365 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन देगा। इसके अतिरिक्त यूज़र 181 दिन तक असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का लाभ इस प्लान के ज़रिए उठा पाएंगे। बता दें कि नए बीएसएनएल प्रीपेड प्लान जम्मू कश्मीर और असम को छोड़कर सभी सर्कल में लागू होंगे।
Advertisement

हालांकि, पूरे 1 साल की वैधता के साथ आ रहे मैक्समम प्लान में 181 दिन के बाद कुछ बदलाव ज़रूर होते हैं। डेटा का लाभ जहां प्रतिदिन 1 जीबी मिलता है, वहीं सीमा समाप्त होने के बाद रफ्तार 40 केबीपीएस  पर सीमित हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल में) मिलेगा। दिल्ली और मुंबई के लिए वॉयस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाएंगी। यह टैरिफ 181 दिन के बाद बदल जाता है। फिर इसके ज़रिए होम व रोमिंग कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज की जाने लगेंगी।
Advertisement

शुरुआती 181 दिन बीएसएनएल के प्रीपेड यूज़र को जहां 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे, वहीं, बाद में इसके लिए 25 पैसे प्रति लोकल एसएमएस व 35 पैसे प्रति नेशनल एसएमएस चार्ज लिया जाएगा। बीएसएनएल का यह 999 रुपये वाला प्लान काफी हद तक जियो और एयरटेल से मिलता-जुलता है। जियो इस राशि में 60 जीबी 4जी डेटा, असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन 90 दिनों की वैधता के साथ देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid, BSNL Prepaid Voucher

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.