100GB डाटा से लैस BSNL का यह नया 447 रुपये का प्रीपेड प्लान, Airtel, Jio, और Vi के प्लान को देगा टक्कर

बीएसएनएल से पहले इस तरह का प्लान Airtel, Jio, और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी पेश कर चुकी है। इससे अलग, कंपनी ने अपने STV 247 और STV 1,999 प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 247 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 50GB डाटा
  • BSNL के 1,999 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 500GB डाटा
  • BSNLके 447 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 100GB डाटा
BSNL ने भारत में नया 447 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 60 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को 100GB डाटा प्राप्त होता है। इस प्लान में डाटा बेनेफिट मौजूद है, जो कि बिना किसी डेली डाटा लिमीट के साथ मिलता है। आपको बता दें, बीएसएनएल से पहले इस तरह का प्लान Airtel, Jio, और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी पेश कर चुकी है। बीएसएनएल ने अपना नया प्लान प्रतिद्वंदी कंपनियों के प्लान को टक्कर देने के मकसद से पेश किया है। इससे अलग, कंपनी ने अपने STV 247 और STV 1,999 प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है।

नए STV 447 प्लान की बात करें, तो BSNL Chennai ने ट्विटर के माध्यम से इस नए प्रीपेड प्लान के भारत लॉन्च की जानकारी दी है। यह प्लान 100GB डाटा से लैस है, जिसमें किसी प्रकार की डेली लिमिट मौजूद नहीं है। इस प्लान के तहत मिलने वाली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की फ्री सुविधा भी शामिल है। प्लान सब्सक्राइब करने वाले ग्राहकों को BSNL Tunes और EROS NOW का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा। इस प्लान की वैधता 60 दिन तक की है, जिसे आप CTOPUP और वेब पोर्टल के जरिए भी एक्टिवेट करा सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, बीएसएनएल ने अपने 247 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान में भी बदलाव पेश किया है, जो कि अब 50GB टोटल डाटा प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस BSNL Tunes और EROS NOW का सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल है। हालांकि, इस प्लान में आपको 30 दिन तक की वैधता के साथ डेली 3 जीबी डेटा लिमिट प्राप्त होगी।

ठीक इसी तरह, 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है, जो कि अब 500GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, PRBT, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन, 60 दिन तक लोकधुन एक्सेस और EROS NOW का सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल है। इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की है, जिसके साथ डेली 2 जीबी डेटा लिमिट प्राप्त होगी। हालांकि, जो ग्राहक पहले 90 दिन के अंदर इस प्लान को एक्टिवेट कराते हैं, उन्हें 100 जीबी एक्सट्रा डाटा प्राप्त होगा।
Advertisement

बीएसएनएल के नए 447 रुपये के प्लान की टक्कर Vi के प्लान से होगी, जिसकी कीमत और बेनेफिट बीएसएनएल जैसे ही है। वीआई के प्लान में Vi Movies और TV का एक्सेस फ्री मिलता है। Jio भी इसी कीमत में ऐसा ही प्लान लेकर आता है, जिसमें सेम बेनेफिट के साथ Jio suite ऐप्स का एक्सेस प्राप्त होता है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud आदि शामिल है। Airtel के प्लान की बात करें, तो वह ऐसे बेनेफिट वाले प्लान की कीमत 456 रुपये है। एयरटेल इस प्लान के साथ 30 दिन तक का Amazon Prime Video Mobile Edition, Airtel Xstream Premium और Wynk Music का फ्री ट्रायल प्रदान करता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.