• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 50GB डाटा के साथ Vi ने लॉन्च किया 447 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel के प्लान को देगा टक्कर

50GB डाटा के साथ Vi ने लॉन्च किया 447 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel के प्लान को देगा टक्कर

Vi के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत 447 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को कुल मिलाकर 50GB डाटा बिना किसी डेली लिमिट के प्राप्त होगा। इस प्लान में डाटा बेनेफिट के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसके जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

50GB डाटा के साथ Vi ने लॉन्च किया 447 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel के प्लान को देगा टक्कर
ख़ास बातें
  • Vi के नए 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगाVi Movies और TV का फ्री ए
  • वीआई का यह नया प्लान Airtel और Jio के मौजूदा प्लान को देगा टक्कर
  • जियो इससे पहले ही 447 रुपये की कीमत वाला यह प्लान लॉन्च कर चुका है
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने अपना नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो कि बिना किसी डेली लिमिट के ग्राहकों को 50GB डाटा प्रदान करता है। बता दें, हाल ही में Reliance Jio और Bharti Airtel ने भी कुछ इसी तरह का प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया था, जिसके नक्शे-कदम पर चलते हुए अब टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई ने भी यह प्लान पेश कर दिया है। जियो ने अपने Freedom plan के तहत हाल ही में यह प्लान पेश किया था। ठीक इसी तरह एयरटेल ने भी 456 रुपये की कीमत वाला 50 जीबी डाटा प्लान पेश किया था।

Vi के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत 447 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को कुल मिलाकर 50GB डाटा बिना किसी डेली लिमिट के प्राप्त होगा। इस प्लान में डाटा बेनेफिट के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसके जरिए आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही प्लान में आपको रोज़ाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 60 दिन तक की है और इसके साथ आपको Vi Movies और TV का एक्सेस प्राप्त होता है, जिसमें कई फिल्में, ऑरिज़न कॉन्टेंट, लाइव टीवी और न्यूज़ कॉन्टेंट शामिल है। इस प्रीपेड प्लान की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई है, जिसे अब Vi ऐप पर भी देखा जा सकता है।

Jio भी यही प्लान इस कीमत और बेनेफिट के साथ पेश पहले ही पेश कर चुका है। इस प्लान में ग्राहकों को 60 दिन की वैधता के साथ 50GB डाटा मिलता है। 50 जीबी डाटा इस्तेमाल होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस 447 रुपये के प्रीपेड प्लान में Jio suite ऐप्स का एक्सेस फ्री मिलता है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud आदि शामिल है। जियो के Freedom plans पैक्स की कीमत 127 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका सबसे महंगा प्लान 2,397 रुपये का है। 127 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 15 दिन की वैधता के साथ 12GB डाटा प्राप्त होता है, जबकि 2,397 रुपये के पैक में 365 दिन तक की वैधता के साथ 365 जीबी डाटा मिलता है।

जियो के इस प्लान के टक्कर देने के लिए हाल ही में Airtel ने अपना 454 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसके बेनेफिट जियो और वोडाफोन आइडिया के समान ही हैं। डाटा कैप इस्तेमाल होने के बाद इस प्लान में ग्राहकों से 50 पैसा प्रति एमबी चार्ज किया जाता है। जबकि लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये और नेशनल मैसेज के लिए 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एयरटेल अपने इस प्लान में 30 दिन के फ्री ट्रायल वाला Amazon Prime Video Mobile Edition के साथ-साथ Airtel Xstream Premium और Wynk Music एक्सेस भी प्रदान करता है। इसमें फ्री हैलो ट्यून का एक्सेस, 100 रुपये का FASTag कैशबैक और Shaw Academy द्वारा फ्री ऑनलाइन कोर्स भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone Idea, Vi Rs 447 Prepaid Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »