BSNL ने दी खुशखबरी! देशभर में लगाए 10 हजार 4G टावर, 5G की जगी उम्‍मीद!

बीएसएनएल जहां भी अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है, उसे भविष्‍य में 5जी में बदलना आसान होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने देशभर में लगाए 10 हजार 4जी टावर
  • जल्‍द एक बड़े एरिया तक कवरेज पहुंंचाने की तैयारी
  • 5जी नेटवर्क में अपग्रेड करना होगा आसान

BSNL उन ग्रामीण इलाकों में 4G सर्विसेज को पहुंचाना चाहती है, जहां किसी और कंपनी की सर्विस नहीं पहुंची है।

जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज की महंगाई का झटका दिया है। वहीं, सरकारी कंपनी बीएसएनएल एक बड़ी खुशी लेकर आई। बीएसएनल ने ऐलान किया है कि उसने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत पूरे देश में 10 हजार 4G साइटों की सफल तैनाती कर ली है। इससे देश के बड़े एरिया तक बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। खास बात है कि बीएसएनएल जहां भी अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है, उसे भविष्‍य में 5जी में बदलना आसान होगा। 

आसान भाषा में समझाया जाए तो इस साल अप्रैल तक बीएसएनएल की 4G साइट की संख्या 3,500 4G टावरों की थी। यह अब बढ़कर 10 हजार टावर हो गई है। कंपनी काफी वक्‍त से देशभर में अपने 4जी सर्विसेज को लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। 
Advertisement
 

एक पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा, आत्मनिर्भरभारत पहल के तहत 10 हजार 4जी साइटों का सेलिब्रेशन। यह आत्मनिर्भरता और निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए है! टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी राज्यों में 4G लॉन्च करते हुए शुरुआती फेज में 8 लाख 4G यूजर्स का बेस बना लिया है। 4जी नेटवर्क को लॉन्‍च करने के लिए कंपनी भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। 
Advertisement

BSNL उन ग्रामीण इलाकों में 4G सर्विसेज को पहुंचाना चाहती है, जहां किसी और कंपनी की सर्विस नहीं पहुंची है। मकसद उन इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है, जो सुविधाओं से पीछे हैं। जो यूजर्स अभी 2G और 3G नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्‍हें 4G नेटवर्क पर लाया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.