बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कॉल का मासिक किराया घटाकर 49 रुपये किया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • असीमित कॉलों का मासिक किराया 99 रुपये से घटाकर 49 रुपये किया गया
  • लैंडलाइन सेवा की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पेश किया गया है ऑफर
  • यह ‘एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49’ प्लान के नाम से जाना जाएगा
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने लैंडलाइन से रविवार और रात्रि अवधि में की जाने वाली असीमित कॉलों का मासिक किराया 99 रुपये से घटाकर 49 रुपये कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैंडलाइन सेवा की ओर नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह ‘एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49’ प्लान पेश किया है।

इस प्लान के तहत, पहले 6 महीने के लिए ग्राहकों को हर महीने 49 रुपये की राशि देनी पड़ेगी। इसके बाद ग्राहकों को सर्किल के हिसाब से आम प्लान के लिए भुगतान करना होगा।

प्लान चुनने के बाद बीएसएनएल के ग्राहक हर रविवार और रात्रि अवधि ( 9 बजे से सुबह 7 बजे तक) को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।
Advertisement

बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्ट एन के गुप्ता ने कहा, "बीएसएनएल एक मात्र टेलीकॉम कंपनी है जो देश में सस्ते दरों में लैंडलाइन वॉयस प्लान दे रही है।"
Advertisement

पिछले हफ्ते, बीएसएनएल ने अपनी 3जी मोबाइल इंटरनेट दर में लगभग तीन चौथाई कटौती करने की घोषणा की। इस कटौती से कंपनी के एक विशेष पैक में एक जीबी डेटा की लागत 36 रुपये तक कम हो गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने ‘बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर चार गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करेन का फैसला किया है।’
Advertisement
इसके अनुसार 291 रुपये के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8  जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, पहले इसमें 2जीबी डेटा था। वहीं, 78 रुपये के प्लान में दोगुना डेटा 2 जीबी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, BSNL Landline, Telecom, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.