Jio, Airtel, Vi के टैरिफ बढ़ने से BSNL की बल्ले-बल्ले! 25 लाख नए यूजर्स मिले, 2.5 लाख लोग करना चाहते हैं पोर्ट

रेट बढ़ने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी और 'BoycottJio' और 'BSNL ki ghar wapsi' जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 20:42 IST
ख़ास बातें
  • BSNL को लगभग 2.5 मिलियन नए कनेक्शन मिले हैं
  • 2,50,000 लोगों ने MNP का उपयोग करके BSNL पर स्विच किया
  • हाल ही में प्राइवेट ऑपरेटर्स ने अपने टैरिफ में 11-24% का इजाफा किया था
BSNL अब 4G नेटवर्क पर स्विच करने की राह पर है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाला टेलीकॉम ऑपरेटर पिछले कई वर्षों से प्रतिस्पर्धी में जूझता दिखाई दे रहा है। अब, जब Jio, Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया) ने अपने टैरिफ बढ़ा दिए हैं, भारत संचार निगम लिमिटेड को नए ग्राहक मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा प्लान के प्राइस बढ़ाना BSNL के हक में जा रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 जुलाई और 4 जुलाई को, प्राइवेट कंपनियों द्वारा टैरिफ में 11-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के चलते BSNL को बड़ी संख्या में नए ग्राहक मिल रहे हैं।

ET की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में BSNL को बड़ी संख्या में नए ग्राहक मिले हैं। इसके पीछे का कारण Jio, Airtel और Vodafone Idea द्वारा हालिया दिनों मे बढ़ाए गए टैरिफ हो सकता है, क्योंकि रेट बढ़ने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी और 'BoycottJio' और 'BSNL ki ghar wapsi' जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद से लगभग 2,50,000 लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) का उपयोग करके BSNL पर स्विच किया है।
Advertisement

बीएसएनएल को कथित तौर पर लगभग 2.5 मिलियन नए कनेक्शन भी मिले क्योंकि उनके टैरिफ अभी भी कम आय वाले यूजर्स के लिए किफायती हैं। निश्चित तौर पर टैरिफ में इजाफा इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। जैसा की हमने बताया सभी प्राइवेट ऑपरेटर्स ने अपने टैरिफ में 11-24 प्रतिशत का इजाफा किया था। Vi के एनुअल डेटा प्लान में मैक्सिमम 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं एयरटेल और रिलायंस के 365 दिनों की वैधता वाले वार्षिक पैक की कीमत 3,599 रुपये हो गई। 

अब, यदि हम जियो के इस पैक की तुलना BSNL के समान पैक के साथ करें, तो बीएसएनएल के पैक की कीमत 2,395 रुपये है।   वहीं, प्राइवेट ऑपरेटर्स के 28 दिन वाले पैक्स की औसत कीमत 189-199 रुपये है, जबकि बीएसएनएल के समान बेनिफिट्स वाले पैक 108 रुपये से शुरू होते हैं।
Advertisement

BSNL अब तेजी से 4G रोलआउट की ओर बढ़ रही है और सरकार की योजना जल्द इसे 5G पर स्विच करने की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बेहतर नेटवर्क पर अपग्रेड करने के बाद यूजर्स का BSNL की ओर कितना झुकाव होगा और क्या BSNL 4G और 5G नेटवर्क पर अपग्रेड करने के बाद भी अपने टैरिफ को किफायती दरों पर सीमित रखेगा या नहीं?
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.