BSNL के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल ने नए प्रमोशन का खुलासा अपनी वेबसाइट पर किया है। नोटिफिकेशन में साफ तौर पर बताया गया है कि 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रमोशनल अवधि के दौरान रीचार्ज कराने पर ही मिलेगी।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 16:02 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजना भी मुफ्त
  • 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रमोशनल अवधि के दौरान रीचार्ज कराने पर
  • BSNL के इस प्लान की वैधता पहले 365 दिनों की थी

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ी

बीएसएनएल ने अपने 1699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के लिए नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान किया है। 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने वाले बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। अतिरिक्त वैधता मिल जाने के बाद इस प्लान की वैधता कुल 455 दिनों की हो जाएगी। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 14 अगस्त से लेकर 13 सितंबर के बीच रीचार्ज कराना होगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने साफ किया है कि हर मोड के रीचार्ज पर यह प्रमोशन उपलब्ध होगा।

BSNL ने नए प्रमोशन का खुलासा अपनी वेबसाइट पर किया है। नोटिफिकेशन में साफ तौर पर बताया गया है कि 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रमोशनल अवधि के दौरान रीचार्ज कराने पर ही मिलेगी। इसके साथ 1,699 रुपये वाले प्लान के फायदे पूरी वैधता के दौरान मिलते रहेंगे। यह प्लान अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। बीएसएनएल के एक और प्रमोशनल ऑफर के कारण बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को हर दिन अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से यूज़र्स हर दिन हाइ-स्पीड में 4.2 जीबी डेटा पाएंगे। यह प्रमोशनल ऑफर 29 सितंबर तक है।

बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजना भी मुफ्त है।

अगर बीएसएनएल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स 14 अगस्त से लेकर 13 सितंबर के बीच रीचार्ज करते हैं तो उन्हें कुल 455 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ में इस प्लान वाले सारे ऑफर्स पूरे 455 दिन उपलब्ध रहेंगे।
Advertisement

अभी कुछ दिन पहले ही BSNL ने अपने कई प्रीपेड प्लान में हर दिन किए जाने वाले अनलिमिटेड कॉल की सीमा में बदलाव किया था। अब यूज़र्स हर दिन 250 मिनट मुफ्त कॉल कर पाएंगे। 250 मिनट पूरे हो जाने के बाद यूज़र्स को 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से शुल्क देना होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 1699 Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.