BSNL का बंपर ऑफर, अब अक्टूबर तक मिलेगा अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा

BSNL Bumper Offer: बीएसएनएल बंपर ऑफर की वैधता को एक बार फिर यूज़र के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल बंपर ऑफर में मिलता है हर दिन 2.2 जीबी डेटा
  • BSNL Bumper Offer की वैधता दूसरी बार बढ़ी
  • ऑफर की वैधता हर सर्किल में अलग-अलग हो सकती है

BSNL Bumper Offer: बीएसएनएल का बंपर ऑफर, अब अक्टूबर तक मिलेगा अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा

BSNL ने पिछले साल के अंत में 'बंपर ऑफर' को पेश किया था। बीएसएनएल बंपर ऑफर के तहत प्रीपेड यूज़र को प्रतिदिन अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा दिया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस साल के शुरुआत में बंपर ऑफर की वैधता को बढ़ाया था और अब एक बार फिर बीएसएनएल ने ऑफर की अवधि को अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता हर टेलीकॉम सर्किल के लिए अलग-अलग हो सकती है।

बीएसएनएल ने हाल ही में घोषणा की है कि बंपर ऑफर की वैधता बढ़ा दी गई है और यह अब 4 जुलाई से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक वैध रहेगी। ऑफर से जुड़ी बाकी शर्तें समान हैं, इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। याद करा दें कि पिछले साल सितंबर में बंपर ऑफर को पेश किया गया था जिसके तहत यूज़र को 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। लेकिन 1 फरवरी 2019 से ऑफर की वैधता को 181 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि आपके दैनिक डेटा कोटा के अलावा बीएसएनएल बंपर ऑफर के तहत आपको प्रतिदिन 2.2 जीबी डेटा दिया जाता है। यह प्लान आपकी ना ही आपकी वैधता और ना ही कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज़ कोटा में किसी तरह का बदलाव करता है। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर चेन्नई सर्किल के लिए सीमित होगा, लेकिन हमने स्पॉट किया कि यूपी के पश्चिमी सर्किल में भी ग्राहकों को बंपर ऑफर उपलब्ध होगा।

बीएसएनएल बंपर ऑफर 186 रुपये, 289 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, और 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान वाउचर के साथ वैध है। इसके अलावा यह अनलिमिटेड एसटीवी वाले 187 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान के साथ भी उपलब्ध है। अतिरिक्त डेटा का लाभ बीएसएनएल के सभी नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Bumper Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.