BSNL के '5 पे 6' पैसा कैशबैक ऑफर का 30 जून तक मिलता रहेगा फायदा

BSNL के लोकप्रिय 6 पैसा कैशबैक ऑफर या फिर जो कंपनी इसे कहना पसंद करती है "5 पे 6" वाला ऑफर में लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड यूज़र को 5 मिनट व उससे ज्यादा वॉयस कॉल करने पर 6 पैसा कैशबैक मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जून 2020 17:25 IST
ख़ास बातें
  • 18005991900 पर कॉल करके एक्टिवेट करा सकते हैं '5 पे 6' कैशबैक
  • ‘ACT [Space]6' लिखकर 9478053334 पर करना है एसएमएस
  • पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था यह ऑफर

BSNL Chhattisgarh ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी जानकारी

राज्य के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर 6 पैसा कैशबैक ऑफर की वैधता बढ़ाई है, जो अब 30 जून का वैध रहेगा। यह ऑफर लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए है। आपको बता दें, इस ऑफर के तहत यूज़र्स वॉयस कॉल पर कैशबैक कमाते है, इस ऑफर की शुरुआत पिछले साल की गई थी और तब से लेकर अब तक इस ऑफर की आखिरी तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, यह कैशबैक ऑफर 31 मई तक वैध था, लेकिन अब एक बार इसे एक्सटेंड कर दिया गया है जो अब 30 जून का वैध रहेगा। कंपनी के इस कदम से कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को अपने करीबियों से जुड़े रहने में मदद मिल पाएगी और वह अतिरिक्त कैशबैक भी कमा पाएंगे।

BSNL के लोकप्रिय 6 पैसा कैशबैक ऑफर या फिर जो कंपनी इसे कहना पसंद करती है "5 पे 6" वाला ऑफर में लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड यूज़र को 5 मिनट व उससे ज्यादा वॉयस कॉल करने पर 6 पैसा कैशबैक मिलता है। इसके जरिए प्रत्येक ग्राहक हर महीने 50 रुपये तक का कैशबैक कमा सकता है।
Advertisement

बीएसएनएल लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को इस '5 पे 6' कैशबैक ऑफर को एक्टिवेट कराने के लिए ‘ACT [Space]6' लिखकर 9478053334  नंबर पर SMS करना होगा। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर पर भी कॉल करके इस ऑफर को एक्टिवेट करा सकते हैं, वो नंबर है 18005991900। गौर करने वाली बात यह है कि यह कैशबैक ऑफर केवल बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। BSNL Chhattisgarh के ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी गई है कि अब यह ऑफर 30 जून तक वैध रहने वाला है।

आपको बता दें, बीएसएनएल का यह 5 पे 6 कैशबैक ऑफर पिछले साल नवंबर में शुरू किया गया था। उस वक्त Reliance Jio के अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए प्रति मिनट छह पैस चार्ज लगने की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक बीएसएनएल ने कई बार इस ऑफर की वैलिडिटी में विस्तार किया है, जिसका लेटेस्ट एक्सटेंशन 30 जून है।
Advertisement

इसके साथ ही कोविड-19 संकट के दौरान कंपनी ने हाल ही में अपने टॉक-टाइम लोन की सीमा 50 रूपये कर दी थी। पहले BSNL इस ऑफर के तहत केवल 10 रुपये तक का क्रेडिट लोन प्रदान करती थी, हालांकि हाल ही के बदलाव के बाद ग्राहकों के लिए चार अन्य विकल्प पेश किए गए हैं जो हैं- 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.