BSNL का 6 पैसा कैशबैक ऑफर अब 31 मई तक उपलब्ध

BSNL Tamil Nadu ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया कि 6 पैसा कैशबैक ऑफर की वैधता को 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मई 2020 15:46 IST
ख़ास बातें
  • पहले 1 मई तक वैध था बीएसएनएल 6 पैसा कैशबैक ऑफर
  • अब इस ऑफर को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है
  • यह ऑफर केवल लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए है

लैंडलाइन कॉल करने पर BSNL ग्राहकों को 6 पैसा कैशबैक

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने लैंडलाइन यूज़र्स के लिए 6 पैसा कैशबैक ऑफर की वैधता को अब 31 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें, इस ऑफर में लैंडलाइन कॉल करने वाले उपभोक्ता को कैशबैक जीतने का मौका मिलता है, यह ऑफर पिछले साल लॉन्च किया गया था। पहले इस ऑफर को 1 मई तक एक्सटेंड किया गया था, लेकिन अब राज्य स्वामित्व वाली टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी ने ऐलान किया है कि यह कैशबैक ऑफर 31 मई तक मान्य रहेगा। यानी यह ऑफर लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने तक वैध रहने वाला है, जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को थोड़ी बहुत राहत प्रदान कर रही है। बीएसएनएल के इस कैशबैक ऑफर का उद्देश्य लोगों को लैंडलाइन कॉल करने के लिए बढ़ावा देना है।

BSNL Tamil Nadu ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया कि 6 पैसा कैशबैक ऑफर की वैधता को 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। इस ऑफर में 5 मिनट से ज्यादा लैंडलाइन कॉल करने पर BSNL ग्राहकों को 6 पैसा कैशबैक ऑफर करती है। यूज़र इस 6 पैसा कैशबैक ऑफर का लाभ एसएमएस के जरिए पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस 9478053334 नंबर पर ‘ACT 6 paisa' लिख एसएमएस करना है। गौर करने वाली बात यह है कि कैशबैक ऑफर बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है।
Advertisement

गौरतलब है कि यह ऑफर सबसे पहले नवंबर 2019 में पेश किया गया था, तब Reliance Jio ने दूसरे टेलीकॉम कंपनी पर वॉयस कॉल करने पर 6 पैसा प्रति मिनट शुल्क लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, तब से इस ऑफर को कई बार एक्सटेंड किया गया है, और अब कंपनी ने इस ऑफर को प्राप्त करने की प्रक्रिया भी एसएमएस के जरिए सरल कर दी है।

हाल ही में बीएसएनएल ने तमिलनाडू सर्कल में वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्रीपेड प्लान की वैधता को घटा दिया था। पहले इस प्लान की वैधता 90 दिन थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे घटाकर केवल 60 दिन कर दिया। बीएसएनएल के वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को प्रति दिन किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर) 250 मिनट वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। ऑफर के बेनेफिट्स महज 21 दिन के लिए होते हैं, बाकी दिन सब्सक्राइबर्स को केवल इनकमिंग कॉल आ सकती है। 21 दिन के बाद आउटगोइंग कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाता है, वहीं STD कॉल के लिए 1.30 रुपये देना होता है। एक मैसेज का लोकल चार्ज 0.80 रुपये है और नेशनल मैसेज का चार्ज 1.20 रुपये है। इस पैक में कोई डेटा पैक की सुविधा नहीं मिलती। वहीं इस पैक में यदि आप डेटा इस्तेमाल करते हैं तो प्रति एसबी 25 पैसा चार्ज किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL 6 paisa cashback
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.