BSNL के इस प्लान में 437 दिनों तक मिलेगा डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

BSNL के इस पैक की वैधता 437 दिन तक की है। आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियां अपने ज्यादातर पैक के साथ अधिकतम 365 दिन तक की वैधता प्रदान करती हैं।

BSNL के इस प्लान में 437 दिनों तक मिलेगा डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • BSNL इस प्लान में देती है फ्री कॉलिंग की सुविधा
  • प्लान में मौजूद है डेली 3GB डाटा
  • ये प्लान PRBT डिफॉल्ट ट्यून की फ्री सुविधा के साथ आता है
विज्ञापन
यदि आप भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहक हैं और एक अच्छे लॉन्ग-टर्म प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए बीएसएनएल का सबसे लम्बी अवधि वाला प्लान ढूंढकर लाए हैं। ये प्लान न केवल लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्रदान करता है, बल्कि आपको रोज़ाना ज्यादा से ज्यादा डाटा व कॉलिंग बेनेफिट के साथ फ्री SMS सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा इस लम्बी अवधि वाले प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को EROS Now entertainment जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। आइए जानतें है बेनेफिट्स से भरे बीएसएनएल के इस पैक की पूरी डिटेल।

BSNL के इस पैक की वैधता 437 दिन तक की है। आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियां अपने ज्यादातर पैक के साथ अधिकतम 365 दिन तक की वैधता प्रदान करती हैं। हालांकि, बीएसएनएल न केवल ज्यादा से ज्यादा डाटा देने के लिए जानी जाती है बल्कि यह कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा दिन तक की वैधता प्रदान करने के मामले में भी टॉप पर है। इस पैक की कीमत बताने से पहले जान लें इस पैक में आपको क्या कुछ बेनेफिट्स मिलने वाले हैं। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको रोज़ाना 3GB डाटा मुहैया कराया जाएगा। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। इसके अलावा इस पैक में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और साथ ही वह रोज़ाना 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकेंगे।

जैसे कि हमने बताया इस प्लान में ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। बीएसएनएल के इस लॉन्ग-टर्म प्लान में ग्राहकों को EROS Now entertainment का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, इस प्लान में PRBT डिफॉल्ट ट्यून भी फ्री मिलेगी।

अब बात करते हैं इस प्लान की कीमत की, बीएसएनएल के इस लॉन्ग-टर्म प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। बीएसएनएल की प्रतिद्वंदी कंपनियां Jio, Airtel व Vi इस कीमत में ज्यादा से ज्याद 365 दिन की वैधता के साथ डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स प्रदान करती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »