BSNL Cinema Plus सर्विस भारत में Rs 129 में लॉन्च, SonyLIV, Zee5 का उठाएं फायदा

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपनी नई सर्विस BSNL Cinema Plus को लॉन्च कर दिया है

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 08:53 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने इस बंडल्ड सर्विस को Rs 199 प्रति महीने की कीमत में लॉन्च किया है
  • इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे Rs 129 की कीमत में दिया जा रहा है
  • BSNL Cinema Plus सर्विस में आपको मूवी, स्पोर्ट, म्यूजिक कंटेंट मिलेगा

BSNL Cinema Plus सर्विस को वेब ब्राउजर, डेस्कटॉप और लेपटॉप पर भी एक्सेस किया जा सकता है

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपनी नई सर्विस BSNL Cinema Plus को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के जरिए कंपनी अपने यूजर्स को मल्टीपल ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म जैसे SonyLIV और Voot का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी इस सर्विस के जरिए प्राइवेट टेलीकॉम जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देना चाहती है ।BSNL ने अपनी इस बंडल्ड सर्विस को 199 रुपये प्रति महीने की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत पहले तीन महीने के लिए इस सर्विस को 129 रुपये प्रति महीने की कीमत में खरीदा जा सकता है।           

BSNL अपनी इस सर्विस BSNL Cinema Plus के जरिए 300 से ज्यादा TV चैनल्स और 8 हजार से ज्यादा मूवीज का एक्सेस दे रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की इस सर्विस के बारे में सबसे पहले जानकारी OnlyTech ने स्पॉट की थी। BSNL ने BSNL Cinema Plus सर्विस के लिए YuppTV के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें यूजर्स को SonyLIV Special, Voot Select, YuppTV Premium और Zee5 Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। BSNL अपनी इस सर्विस को YuppTV Scope के जरिए दे रहा है। यह एक मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म है जो एक सब्सक्रिप्शन के अंदर अलग-अलग ओटीटी की सर्विस देता है।

BSNL Cinema Plus सर्विस एक्टिव होने के बाद यूजर्स वेब कंटेंट को अपने कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइस और स्मार्ट टीवी पर देख सकता है। BSNL Cinema Plus सर्विस में आपको मूवी, स्पोर्ट, म्यूजिक, किड्स कंटेंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको Zee5 और Voot के ऑरिजनल शो और लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी आपको मिल रहा है।
 

How to subscribe to BSNL Cinema Plus service


BSNL सब्सक्राइबर्स BSNL Cinema Plus सर्विस को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। आपको इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए अपने बीएसएनएल फोन नंबर, टेलीकॉम सर्किल, ईमेल आईडी और फुल नेम लिखना होगा।साइनअप करने के बाद आपके लिए ये सर्विस ऐप के रूप में अवेलेबल हो जाएगी, जिसे आप Android, iPhone, Android TV पर एक्सेस कर पाएंगे। इसे वेब ब्राउजर, डेस्कटॉप और लेपटॉप पर भी एक्सेस किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.