BSNL के कई प्रीपेड प्लान हुए और फायदेमंद, मिल रहा है ज़्यादा डेटा

पहले हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आने वाले 186 रुपये और 187 रुपये वाले BSNL Prepaid Recharge Plan में अब 28 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 11:51 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ने 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया
  • 153 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान हुआ और फायदेमंद
  • 118 रुपये वाले BSNL Prepaid Recharge Plan को भी अपग्रेड किया गया

BSNLअपने प्लान में बदलाव करके Jio और Airtel को चुनौती देना चाहती है

Bharat Sanchar Nigam Limited ने अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं, ताकि यूज़र्स को अतिरिक्त डेटा मिल सके। इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बेहतर बना दिया है। इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसी तरह से 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब वॉयस कॉलिंग और एसएमएस संबंधित सुविधाओं के अलावा हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL ने अपने 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी बदलाव किया है।

बीएसएनएल हरियाणा वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, पहले हर दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आने वाले 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब 28 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। डेटा सीमा बढ़ाने के अलावा कंपनी ने अन्य सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि आप इन रीचार्ज प्लान में हर दिन मुफ्त 250 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और 100 एसएमएस पाएंगे।

अगर आप 3 जीबी डेटा की दैनिक सीमा को पार कर लेते हैं तो आपको इसके बाद 40 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपके पास पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन जोड़ने की भी सुविधा है।

टेलीकॉम  टॉक की मानें तो बीएसएनएल की साइट पर कुछ और प्लान में बदलाव किए गए हैं। इनमें से एक है 153 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड प्लान। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा और प्रतिदिन 250 मिनट वॉयस कॉलिंग व प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 118 रुपये वाले BSNL Prepaid Recharge Plan को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें हर दिन 0.5 जीबी डेटा, 250 मिनट वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने के लिए मिलेंगे।
Advertisement

नए यूज़र्स के लिए बीएसएनएल ने 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इन प्लान में अब हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा, प्रतिदिन 250 मिनट वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस भेजने की सुविधा होगी। दोनों ही प्लान की वैधता 24 दिनों की है। 74 रुपये और 75 रुपये के प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता पाई जा सकती है।
Advertisement

बीएसएनएल के इन प्रीपेड रीचार्ज प्लान को नई सुविधाओं के साथ सिर्फ हरियाणा सर्कल में लिस्ट किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि ये बदलाव स्थाई हैं या किसी प्रमोशनल ऑफर का हिस्सा हैं।

हमने इस संबंध में बीएसएनएल को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.