BSNL मात्र 2 रुपये में दे रही है अपने सब्सक्राइबर्स को यह फायदा

BSNL तमिलनाडु डिवीज़न ने अपनी साइट पर एक नोटिस पोस्ट कर इस नए ऑफर की घोषणा की है। बदलाव शुरुआत में तमिलनाडु सर्कल तक ही सीमित होगा, हालांकि आने वाले दिनों में यह पूरे भारत में शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 16:59 IST
ख़ास बातें
  • अकाउंट से बैलेंस काट कर असक्रिय प्लान को फिर से किया जाएगा सक्रिय
  • अकाउंट में वाउचर की कीमत के बराबर बैंलेंस न होने पर काटे जाएंगे 2 रुपये
  • इसके बदले BSNL यूज़र्स को मिलेगी 3 दिनों की अतिरिक्त वैधता

BSNL ने शुरुआत में 19 रुपये के प्लान को ऑटो वैधता विस्तार के लिए पेश किया था

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को उनके प्लान की वैधता बढ़ाने का विकल्प देना शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक कुछ मामूली शुल्क के बदले अपने प्लान की वैधता को आगे बढ़ा सकते हैं। नया बदलाव मौजूदा 19 रुपये ऑटो वैधता विस्तार के संशोधन के रूप में आता है। BSNL यूज़र्स के अकाउंट से 2 रुपये की कटौती करके उनके प्लान की वैधता को 3 दिनों के लिए बढ़ा देती है। हालांकि बढ़े हुई वैधता समय में यूज़र्स को किसी प्रकार का कॉलिंग या डेटा लाभ नहीं मिलता है।

बीएसएनएल तमिलनाडु डिवीज़न ने अपनी साइट पर एक नोटिस पोस्ट कर इस नए ऑफर की घोषणा की है। बदलाव शुरुआत में तमिलनाडु सर्कल तक ही सीमित होगा, हालांकि आने वाले दिनों में यह पूरे भारत में शुरू हो सकता है।

यूज़र्स के अकाउंट पर असक्रिय प्लान के मामले में, बीएसएनएल ने जानकारी दी है कि शुरुआती ग्रेस अवधि के पहले दिन प्लान वाउचर की राशि के बराबर का शुल्क काट लिया जाएगा और ग्राहकों का पिछला प्लान सक्रिय हो जाएगा, लेकिन बिना किसी पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के। हालांकि, जिन ग्राहकों के अकाउंट में प्लान की कीमत के बराबर का बैलेंस नहीं है, उनके अकाउंट से 2 रुपये की कटौती की जाएगी और उनकी वैधता को 3 दिनों के लिए बढ़ा दिया जएगा।

जनवरी में BSNL ने 19 रुपये के इस ऑटो वैधता विस्तार की पेशकश की थी। तब यह प्लान यूज़र्स के अकाउंट की वैधता को 30 दिनों तक के लिए बढ़ा देता था। इस राशि को कंपनी ग्राहकों के अकाउंट से काट लेती थी और प्लान की आखिरी तारीख से उसकी वैधता बढ़ा देती थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Validity Extender, BSNL offers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.