BSNL ने भी उतारा IPL 2018 स्पेशल प्लान, 248 रुपये में मिलेगा 153 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Jio से मुकाबला करने के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। प्रीपेड यूज़र के लिए यह प्लान Jio के नए आईपीएल 2018 स्पेशल प्लान के 'जवाब' में उतारा गया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2018 18:20 IST
ख़ास बातें
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Jio का मुकाबला नए पैक से किया
  • बीएसएनएल 248 रुपये में 51 दिन की वैधता के साथ देगी 153 जीबी डेटा
  • जियो के आईपीएल प्लान में शामिल हैं दो नए फीचर और मायजियो ऐप का लाभ

बीएसएनएल

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Jio से मुकाबला करने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। प्रीपेड यूज़र के लिए यह प्लान Jio के नए आईपीएल 2018 स्पेशल प्लान के 'जवाब' में उतारा गया है। इस प्लान के तहत बीएसएनएल अब 248 रुपये में 51 दिन की वैधता के साथ 153 जीबी डेटा देगी। यानी यूज़र को हर दिन 3 जीबी डेटा का लाभ दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान के साथ यूज़र आईपीएल के सभी क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

प्लान की वैधता 7 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। क्रिकेट के दीवानों को यह पैक खास तौर से लुभा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, बीएसएनएल की केरल के कुछ सर्कल को छोड़कर सभी जगह 3जी सेवा है। नए पैक से जुड़ी ज्यादा जानकारी आप यहां पा सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत से पहले Jio ने भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए 251 रुपये का नया IPL 2018 पैक लॉन्च किया है। इस पैक में जियो यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 102 जीबी डेटा दिया जाएगा। Jio का कहना है कि 102 जीबी डेटा की मदद से यूज़र 51 दिनों तक आईपीएल के लाइव टी20 मैच का मज़ा ले पाएंगे। वहीं बीएसएनएल की तुलना में जियो अपने यूज़र को मायजियो ऐप की सेवाएं भी देती है।

बता दें कि IPL 2018 शनिवार से शुरू हो रहा है और 27 मई तक चलेगा। अंतर की बात करें तो बीएसएनएल का प्लान 3जी स्पीड वाला है, वहीं Jio के क्रिकेट सीज़न पैक के साथ कंपनी ने नए लाइव मोबाइल गेम की भी शुरुआत की है, जिनका मज़ा यूज़र अपने स्मार्टफोन में ले पाएंगे। 7 हफ्ते तक गेम का मज़ा 11 भाषाओं में लिया जा सकेगा। साथ ही दावा किया गया है कि गेम के दौरान क्रिकेट मैच की रियल टाइम झलक भी Jio यूज़र को दिखाई जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, bsnl plan, bsnl new pack, bsnl data, bsnl prepaid plan, ipl
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.