BSNL का 1500 जीबी ब्रॉडबैंड प्लान अब इस राज्य में भी उपलब्ध

BSNL की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 1500GB FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान, जिसे Fibro Combo ULD 1999 CS55 भी कहा जाता है, 19 अक्टूबर तक तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध है।

BSNL का 1500 जीबी ब्रॉडबैंड प्लान अब इस राज्य में भी उपलब्ध

BSNL ने हाल ही में 600 रुपये फाइबर प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है

ख़ास बातें
  • BSNL 1500GB फाइबर प्लान एक बार फिर से तेलंगाना राज्य में किया गया पेश
  • इस प्लान में मिली है 200Mbps तक की स्पीड
  • 1500GB हाई-स्पीड डेटा के खत्म होने के बाद भी 2Mbps स्पीड पर मिलेगा डेटा
विज्ञापन
BSNL ने 1500 जीबी फाइबर-टू-होम (FTTH) भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को तेलंगाना सर्कल में दोबारा पेश कर दिया है। यह प्लान 200 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ 1500 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा लेकर आता है और शुरुआत में जनवरी महीने में चेन्नई और तेलंगाना में प्रचार के लिए शुरू किया गया था। हालांकि, लॉन्च के 90 दिनों के बाद इस प्लान को दोनों सर्कल से हटा दिया गया। 1500GB FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान कोलकाता, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी उपलब्ध है।

BSNL की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 1500GB FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान, जिसे Fibro Combo ULD 1999 CS55 भी कहा जाता है, 19 अक्टूबर तक तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध है। इस प्लान में 200Mbps तक स्पीड के साथ 1500 जीबी डेटा मिलता है। इसमें 1,999 रुपये प्रति माह कीमत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। 1500 जीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 200 एमबीपीएस से घटकर 2Mbps हो जाती है।

जैसा कि हमने बताया, 1500GB FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान मूल रूप से जनवरी में 90 दिनों के लिए चेन्नई और तेलंगाना सर्कल में लॉन्च किया गया था। ऑपरेटर ने प्रचार की अवधि पूरी करने के बाद दोनों सर्कलों में इसकी उपलब्धता को बंद कर दिया था, हालांकि अब इसे तेलंगाना सर्कल में फिर से शुरू किया गया है। इस जानकारी को सबसे पहले TelecomTalk ने प्रकाशित किया था।

जून में, BSNL ने तमिलनाडु के नए शहरों में 1500GB FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान का विस्तार किया। यह प्लान कोलकाता और पुडुचेरी में भी उपलब्ध है। इसके अलावा, इसका लाभ ओडिशा के भवानीपटना शहर में भी लिया जा सकता है।

बीएसएनएल ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने 600 रुपये फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 27 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। यह प्लान 40 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा देती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Broadband, BSNL Broadband Plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »